Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिर्फ बदरीनाथ के पंजीकरण से तीर्थयात्री मायूस
  • देहरादून

सिर्फ बदरीनाथ के पंजीकरण से तीर्थयात्री मायूस

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौटने का खामियाजा कई किलोमीटर का सफर कर ऋषिकेश पहुंचे तीर्थयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यहां सोमवार को सिर्फ बदरीनाथ धाम के लिए ही फोटो पंजीकरण हुए। इसमें भी दर्शन की पांच दिन बाद की तारीख मिली। इससे चारधाम की यात्रा का प्लान बनाकर आए श्रद्धालुओं को मायूस होना पड़ा। वहीं, 600 से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण नहीं होने पर वापस लौट गए। सोमवार को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड स्थित फोटो पंजीकरण केंद्र में यात्रा पर रवाना होने से पहले तीर्थयात्री फोटो पंजीकरण के लिए पहुंचने लगे। सुबह 9 बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। घंटों इंतजार के बाद तीर्थयात्रियों को उस समय झटका लगा जब पंजीकरण कर्मियों ने दो टूक कहा कि आज सिर्फ बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण होगा। इस व्यवस्था के चलते दोपहर 12 बजे तक काफी भीड़ छंठ गई। मजबूरी में अधिकांश यात्रियों ने एक ही धाम के लिए पंजीकरण यह कहकर कराया कि जब घर से यहां तक पहुंच गए हैं तो कम से कम एक ही धाम के दर्शन कर लें। नांदेड़, महाराष्ट्र से आए राजू जाधव, कमला पाटिल ने बताया कि 32 लोग सोमवार सुबह चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचे। यहां बदरीनाथ धाम का पंजीकरण होने से निराशा हुई। आपसी सलाह के बाद बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया। सोमवार को पंजीकरण कराने पर 21 तारीख का नंबर मिलने पर गुस्सा भी आया। बताया कि चार दिन ऋषिकेश में रुककर बस मिलने का इंतजार करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झमाझम बारिश से हुआ मौसम सुहावना
Next: शिक्षा मंत्री को बताई अशासकीय विद्यालयों की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.