Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • झमाझम बारिश से हुआ मौसम सुहावना
  • देहरादून

झमाझम बारिश से हुआ मौसम सुहावना

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  योगनगरी में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। बारिश से तापमान दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावनर होने से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के चेहरे खिल गए। वहीं, कई गलियों में जलभराव होने से सफाई व्यवस्था की पोल भी खुलती नजर आई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप खिली थी। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया था। सोमवार को पूरे दिन उमस भरी गरमी रही, लेकिन शाम पांच बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तीर्थयात्रियों को परेशानी उठानी पडी, लेकिन लोगों को गरमी से राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सोमवार को दोपहर तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, बारिश के बाद तापमान 2 डिग्री गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस रह गया। बारिश से गरमी से तो राहत मिली, लेकिन शहर में जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नालियां चौक होने के कारण बरसाती पानी सड़क पर बहता नजर आया। इससे यात्रियों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। खासकर शांतिनगर और हरिद्वार मार्ग तालाब में तब्दील होने से सड़क पर चलना तक दूभर हो गया। बीते एक सप्ताह से अचानक मौसम में बदलाव हो रहा है।

तेज हवा से गुल हो गई बिजली
 बारिश होने से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली, लेकिन तेज हवा चलने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली लाइन में फॉल्ट भी आया। ऊर्जा निगम फाल्ट ठीक करने में जुट गया। देर शाम तक क्षेत्र में सप्लाई सामान्य हो पाई। ऊर्जा निगम के ईई शक्ति प्रसाद ने बताया कि तेज हवा चलने से दिक्कत आई। कई इलाकों में पेड़ की टहलियां लाइन पर गिरने से सप्लाई बाधित हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो युवकों पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप
Next: सिर्फ बदरीनाथ के पंजीकरण से तीर्थयात्री मायूस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.