Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शरद पवार पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजी गई मराठी एक्ट्रेस
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

शरद पवार पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजी गई मराठी एक्ट्रेस

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। महाराष्ट्र की कोर्ट ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री 29 वर्षीय चितले ने कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट साझा की थी जिसके लिए ठाणे पुलिस ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के कहा कि अभिनेत्री को रविवार को एक अवकाशकालीन अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उन्हें 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर चितले और फार्मेसी के 23 वर्षीय छात्र निखिल भामरे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

पोस्ट में पवार को क्या कहा गया…
चितले की ओर से साझा की गई पोस्ट कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा लिखी गई थी। इसमें राकांपा प्रमुख का उल्लेख उनके उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु के तौर पर किया गया था। राकांपा नेता 81 वर्ष के हैं। पोस्ट में पवार की ओर इशारा करते हुए लिखा गया था, नरक इंतजार कर रहा है और आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं।

पवार बोले- चितले को नहीं जानता
पवार ने नांदेड़ में पत्रकारों से कहा कि वह नहीं जानते कि चितले कौन है और उन्हें इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके बारे में क्या पोस्ट किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, स्वप्निल नेटके की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शनिवार को ठाणे के कलवा पुलिस थाने में चितले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल : कूड़े के ढेर में पड़े बक्से में जोरदार धमाका, 17 साल के किशोर की दर्दनाक मौत
Next: रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख की दुनिया ने की तारीफ : राजनाथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.