Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एटीएम क्लोनिंग कर लोगों को लूटने वाला पुलिस ने दबोचा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

एटीएम क्लोनिंग कर लोगों को लूटने वाला पुलिस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 13/05/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। द्वाराहाट पुलिस लगातार सुर्खियों में है कभी लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करवा रही है तो कहीं नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है वहीं एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर लोगों के खातों से रकम पार करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि आरोपी ने अपने तीन और साथियों की मदद से द्वाराहाट और चौखुटिया में तीन घटनाओं को अंजाम देकर 90000 रुपये खातों से उड़ाए थे। फरार दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है जबकि एक आरोपी कोे जेल भेज दिया गया है। 13 अक्तूबर 2021 को द्वाराहाट निवासी गीता वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी थी कि किसी ने उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 19,046 रुपये पार कर लिए हैं। गनाई (चौखुटिया) निवासी महेंद्र सिंह कैड़ा ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी थी कि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 40,118 रुपये निकाले गए हैं। दो नवंबर 2021 को चौखुटिया निवासी दीपा देवी ने भी उनके एसबीआई खाते से 30,078 रुपये निकाले जाने की सूचना पुलिस को दी थी। तीनों मामलों में केस दर्ज कर विवेचक अजय लाल साह ने साइबर सेल की मदद से विवेचना शुरू कर दी थी। मामले में रवि कुमार निवासी ग्राम घडवाल थाना बरोदा जिला सोनीपत, अशोक कुमार निवासी उगालन थाना बांस जिला हिसार और रिंकू तथा संदीप निवासी ग्राम देहली सुल्तानपुरी जिला जींद के नाम सामने आए। अजय लाल शाह ने बताया कि जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रवि कुमार को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। अशोक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जो अभी अल्मोड़ा जेल में बंद है। रिंकू और संदीप की तलाश के लिए पुलिस जुटी हुई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन थाना द्वाराहाट, आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, बलराम और दयाप्रकाश धौनी शामिल रहे।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी का नाम जल्द तय करेगी
Next: केदारनाथ में जरूरत से ज्यादा बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अलर्ट जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.