Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 17 से एक बार फिर मौसम के करवट लेने की संभावना
  • उत्तराखंड

17 से एक बार फिर मौसम के करवट लेने की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/05/2022
default featured image

देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन से चार दिन तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है। खासकर बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री वाले रुट पर मौसम शुष्क से लेकर आसमान में कहीं कहीं आंशिक बादल हो सकते हैं। वहीं राज्य में  दिन में सतही हवाएं कहीं कहीं तेज व झोंकेदार चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 17 से एक बार फिर मौसम के करवट लेने और बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में एक ताजा पश्चिमी विछोभ जल्द प्रभावी होगा। जिससे एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। इससे पहले 13 से 16 के बीच आसमान में आंशिक बादलों की मौजूदगी के बीच आमतौर पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। 17 से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में गुरुवार को जमकर मेघ बरसे। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। पिथौरागढ़ के बेरीनाग में सर्वाधिक 112 एमएम, डीडीहाट में 28.6, धारचुला में 25.8 एमएम, पिथौरागढ़ में 9.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर के कांडा में 14, अल्मोड़ा में 15, चम्पावत में 20 एमएम बारिश हुई। उत्तरकाशी के डुंडा में 15 व चमोली के थराली में 5.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। राज्य में गुरुवार के दिन सामान्य से 54 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। पिथौरागढ़ जिले में सर्वाधिक 19.2 एमएम बारिश हुई। अल्मोड़ा जिले में 3.5, बागेश्वर जिले में 3.5, चम्पावत जिले में 4.4, उत्तरकाशी जिले में 3.5, चमोली जिले में 1.1 एमएम बारिश हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिले चिकित्सालय में मरीजों को नहीं मिल रही सुविधाएं
Next: परिवहन विभाग ने स्कूल बसों का ऑडिट शुरू किया

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.