Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा पर जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर एनडीआरएफ तैनात
  • देहरादून

चारधाम यात्रा पर जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर एनडीआरएफ तैनात

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
rns featured image new

देहरादून। चारधाम यात्रा में मदद के लिए केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की टीम भेज दी है। ये टीम केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर यात्रियों को पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करने में मदद करेगी। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर यात्रियों को तत्काल दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने बताया कि चार धाम यात्रा में पहली बार केंद्र सरकार की ओर से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है। अब केंद्र की एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम किसी भी स्थिति से निपटने को हमेशा मुस्तैद रहेंगी। यात्रा अब पूरी तरह व्यवस्थित हो गई है। शुरुआती दिनों में आमतौर पर भीड़ अधिक होती है। खासतौर पर यात्रा शुरू होने के दिन श्रद्धालुओं की संख्या हमेशा बढ़ती है। अब श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने को सिस्टम तैयार कर लिया गया है।

धामों में श्रद्धालुओं के आने के लिए एक निर्धारित संख्या तय कर दी है। इस तय संख्या के बाद श्रद्धालुओं के पंजीकरण नहीं हो रहे हैं। बल्कि आगे की तारीख के लिए पंजीकरण कराए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को धामों में सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उनके स्वास्थ्य, रहने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कहा कि चारधाम यात्रा दो साल बाद शुरू हुई है। कोरोना के कारण सीमित संख्या में ही यात्रा चली। यही वजह है, जो इस बार श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 11 नए केस
Next: रेल यात्रियों को झटका: हरिद्वार-देहरादून रेल रूट पर 17 से 20 मई तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन, जानें वजह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.