Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के जेवरातों के साथ एक गिरफ्तार
  • देहरादून

बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के जेवरातों के साथ एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेलपुरा गांव में दिनदहाड़े बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के लाखों रुपये के जेवरातों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रीतम सिंह पुत्र नाथूराम मूल निवासी त्यूणी हाल निवासी तेलपुरा विकासनगर के घर में चोर ने दिनदहाड़े बंद घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और पच्चीस हजार रुपये की नगदी चुरा ली थी। प्रीतम सिंह किसान होने के कारण अधिकांश समय गांव में रहते हैं। विकासनगर में परिवार रहता है। प्रीतम सिंह की पत्नी सोमवार दिन में बच्चों को स्कूल से लेने और बाजार से सामान खरीददारी करने गईं थीं। करीब सुबह ग्यारह बजे घर से वह निकली थीं और दो बजे जब वापस लौटीं तो घर के ताले टूटे मिले। घर से चोर ने गले का सोने का एक पूरा सेट, दो मंगलसूत्र, सोने तिमणियां, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमका और पच्चीस हजार से अधिक की नगदी चुरा ली थी। इस संबंध में प्रीतम सिंह की तहरीर पर डाकपत्थर चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर को सतर्क किया। पुलिस ने बुधवार तड़के आरोपी राशिद पुत्र इकराम निवासी जीवनगढ़ को घर से गिरफ्तार कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर जेवरात बरामद किए गए। चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया ।
चोरी के आरोपी राशिद ने प्रीतम सिंह के तेलपुरा स्थित घर में मिस्त्री का काम किया था। तब ही उसने घर परिवार की ठीक स्थिति समझने के बाद रेकी करते रहा। आरोपी ने प्रीतम सिंह की पत्नी के घर से बाहर स्कूल में बच्चों के आने जाने का समय नोट किया और उसके बाद जब प्रीतम सिंह की पत्नी घर से बच्चों को लेने गयी तो उसे घर के रास्ते, आने जाने में कितना समय लगता है यह सब पता था। उसके बाद आरोपी ने प्रीतम सिंह के घर में चोरी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखंड में चकबंदी लागू की जाएगी: जोशी
Next: गढ़वाल आयुक्त ने बदरीनाथ में यात्रा का लिया जायजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.