Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नहाते समय शक्ति नहर में डूबकर छात्र लापता
  • देहरादून

नहाते समय शक्ति नहर में डूबकर छात्र लापता

RNS INDIA NEWS 10/05/2022
rns featured image new

विकासनगर। वीकेसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर का बीए तृतीय वर्ष का छात्र नहाने के दौरान शक्तिनहर में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी छात्र का पता नहीं चल सका। जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान सर्च अभियान में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वेदांश जोशी 21 पुत्र राजेंद्र जोशी मूल निवासी मैपावटा तहसील चकराता हाल निवासी पुल नंबर एक डॉक्टरगंज अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। झूलापुल पर पहुंचते ही वेदांश ने अपने दोस्त से नहर में नहाने की इच्छा व्यक्त की। इस पर दोस्त ने नहाने से इनकार कर दिया। जबकि छात्र नहर किनारे कपड़े उतारकर नहाने के लिए नहर में कूद गया। छात्र नहर में तैर नहीं पाया और देखते ही देखते वह नहर के तेज बहाव में बहता चला गया। कुछ दूर तक बहने के बाद वेदांश डूबकर लापता हो गया। वेदांश के दोस्त ने सहायता के लिए इधर उधर आवाज लगाई। इसकी सूचना छात्र ने आसपास के लोगों को दी। एसडीआरएफ और जल पुलिस डाकपत्थर पुलिस के साथ मिलकर राफ्ट से छात्र की तलाश में जुट गयी। हालांकि इस दौरान तेज बारिश आने के कारण करीब आधा घंटे रेस्क्यू अभियान प्रभावित रहा। लेकिन बारिश थमते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। लगातार छात्र की तलाश की जा रही है। झूला पुल से लेकर डाकपत्थर ढकरानी पावर हाउस के इंटैक तक छात्र की तलाश की जा रही है। देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चल
वेदांश के पिता राजेंद्र जोशी सीआईएसएफ देहरादून में तैनात हैं। मैपावटा चकराता के रहने वाले सीआईएसएफ में तैनात जवान राजेंद्र जोशी ने बच्चों की पढ़ाई के लिए परिवार को डॉक्टरगंज विकासनगर में शिफ्ट किया। राजेंद्र जोशी के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा वेदांश और दूसरा उससे छोटा है। वेदांश कालेज में पढ़ने गया था। वापसी के दौरान नहाते समय में नहर मे डूब जाने से वेदांश लापता है। परिजनों को जब वेदांश के डूबने की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। मां बाप और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्नान करते समय एक व्यक्ति गंगा में डूबा, लापता
Next: झील में कूदी महिला का शव आठवें दिन बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.