Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का परिपालन करवाने के निर्देश
  • देहरादून

कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का परिपालन करवाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 10/05/2022
rns featured image new

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में आहुत हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबन्धित विभागों को जनपद में कोटपा अधिनियम का प्रभावी रूप से अनुपालन करवाने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल, कॉलेज परिसरों के 100 गज की परिधि में तंबाकू धूम्रपान आदि समग्री की बिक्री न हो इसका नियमित निरीक्षण करें। सभी स्कूल, ऑफिस में तंबाकू प्रतिबंधित के बोर्ड चस्पा किए जाएं इसके लिए शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी को पर्यटन स्थलों पर तंबाकू, धूम्रपान वर्जित के बोर्ड चस्पा करने के साथ ही कोटपा अधिनियम के प्राविधानों का परिपालन करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त करने की दिशा में कार्य करने की दिशा में जिला पंचायतीराज अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन दुकानों पर तंबाकू सामग्री बिक्री हो रही है उन पर तंबाकू के दुष्परिणामों सम्बंधी चेतावनी बोर्ड चस्पा हो। यह सुनिश्चित करें की कोई भी दुकानदार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद की बिक्री न करें, यदि कोई  ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कोटपा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाय

जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को समय समय पर स्कूल, कॉलेज परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट, पर्यटन स्थलों पर संयुक्त निरीक्षण करते हुए कोटपा अधिनियम के परिपालन स्थिति से अवगत होने के भी निर्देश दिए। पुलिस विभाग को सार्वजनिक स्थलों एवं तंबाकू प्रतिबंध जोन में निरन्तर छापेमारी एवं चालान की गतिविधि संचालित करने के निर्देश दिए। समस्त पुलिस थानों, राज्य के समस्त राजकीय संस्थानों, कार्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाए। अभियान के अंतर्गत 50 प्रतिशत शैक्षणिक संस्थानों तम्बाकू मुक्त घोषित करने, स्कूलों में धूम्रपान निषेध शपथ सम्मिलित करने, प्रत्येक ब्लॉक की 2 ग्राम पंचायतों  एवं 2 पर्यटन स्थलों को तंबाकू मुक्त करने की कार्रवाई के साथ ही सरकारी एवं  गैर सरकारी वाहनों के माध्यम से जनमानस तक तम्बाकू विरोधी सन्देश प्रसारित- प्रचारित करने के निर्देश दिए। माननीय स्वास्थ्य मंत्री उत्तरखण्ड सरकार द्वारा आओ गावं चलें उत्तराखण्ड को तम्बाकू मुक्त करें की थीम पर गावों को तम्बाकू मुक्त करने हेतु शुरूआती चरण में प्रत्येक ब्लाॅक में 02 गावं को तम्बाकू मुक्त करने हेतु कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सी.एस रावत, पर्यटन अधिकारी जे0 एस0 चैहान, जिला आबकारी अधिकारी, डाॅ0 अर्चना उनियाल, डा0 अनुराधा, एसएचओ जीआरपी देहरादून टीएस राणा, अनूप चैहान, सहायक नगर आयुक्त एस.पी जोशी  सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़कों की दुर्दशा पर बिफरे जिलाधिकारी
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 18 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.