Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अपर मुख्य सचिव ने की ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा
  • देहरादून

अपर मुख्य सचिव ने की ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 09/05/2022
rns featured image new

देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा सोमवार को देवेन्द्र शास्त्री भवन, सचिवालय में जनपद चम्पावत को छोड़कर अन्य जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में ग्राम्य विकास से सम्बन्धित शासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव द्वारा विभाग के अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित, राज्य पोषित एवं वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में जनपदवार/योजनावार विस्तृत समीक्षा की गयी।
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कन्वर्जन्स के माध्यम से अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय पर ध्यान दिया जाय, साथ ही आगामी बैठक में कन्वर्जन्स के माध्यम से किये गये कार्यों का प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया जाय। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित प्रत्येक योजना के अन्तर्गत सफलता एवं असफलता की कहानी तैयार कर प्रस्तुत करने एवं योजना आउटकम का विश्लेषण/अध्ययन किये जाने के निर्देश भी अपर मुख्य सचिव ने दिये।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्पादित उत्पादों को आउटलेट के माध्यम से विपणन व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत उद्योगों की मांग के अनुसार सम्बन्धित ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षित किये जाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत माह जुलाई 2022 तक समस्त आवासों को पूर्ण किये जाने के निर्देश भी उन्होंने दिये। अपर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत माह सितम्बर 22 तक कार्यों को पूर्ण करने तथा जिन भूमि स्वामियों की जमीन अधिग्रहण की गयी है का मुआवजा तत्काल भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गयं। पलायन पर अंकुश लगाने की दृष्टि से पलायन रोकथाम योजना के अन्तर्गत रिवर्स पलायन पर जोर दिया जाय जिसके लिये समुचित कार्य योजना तैयार की जाय।  सभी विभागीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत विगत वर्ष के अपूर्ण कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश भी अपर मुख्य सचिव द्वारा सभी मुख्य विकास अधिकारियों को दिये गये।
बैठक में आनन्द स्वरूप, अपर सचिव/आयुक्त, ग्राम्य विकास,  उदयराज सिंह, अपर सचिव, ग्राम्य विकास, श्रीमती रीना जोशी, अपर सचिव, ग्राम्य विकास, नरेन्द्र कुमार जोशी, निदेशक, उसाटा, उपायुक्त ग्राम्य विकास  ए. के. राजपूत के साथ ही जनपद चम्पावत को छोड़कर अन्य जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में यात्रियों को दी जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Next: रिश्तेदारों ने फर्जीवाड़े से बनाया दाननामा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.