Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चारा पत्ती काट रही महिला आयी करंट की चपेट में
  • चमोली

चारा पत्ती काट रही महिला आयी करंट की चपेट में

RNS INDIA NEWS 09/05/2022
rns featured image new

चमोली। सोमवार सुबह पेड़ से चारा पत्ती काटते समय एक महिला पास से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गयी। अलबत्ता महिला की सूझ -बूझ से उनकी जान बच गयी, अन्यथा पेड़ से गिर कर हादसा भी हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार थाला गांव की ऊषा देवी 22 वर्ष पत्नी इंद्र सिंह बिष्ट गांव के नजदीक ही पेड़ से पशुओं के लिए चारा पत्ती काट रही थी। इसी दौरान पेड़ की टहनी बगल से गुजर रही 11 केबी की लाइन को छू गयी। जिससे महिला को करंट का झटका लग गया, हालांकि महिला ने सूझ- बूझ दिखाते हुये पेड़ को पकड़ लिया और वह बेहोश हो गयी। सूचना पर थाला गांव व बाजार के दुकानदारों ने बिजली को बंद कराकर रस्सियों एवं कंडी के सहारे महिला को पेड़ से रेस्क्यू कर सीएचसी गैरसैंण उपचार के लिए पहुंचाया। महिला के पति इंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने पूर्व में ही ऊर्जा निगम से इस पेड़ की लॉपिंग करने की गुहार लगायी थी। लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नही दिया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. अभिनव सती ने बताया कि उपचार के बाद महिला का स्वास्थ्य अब ठीक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के पीएम ने दिया इस्तीफा, भीषण हिंसा के बीच गहराया राजनीतिक संकट
Next: बदरीनाथ में पेयजल संकट गहराया

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.