Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाह कप्‍तान सा‍हब, कमाल कर दिया: चैन स्‍नेचर तो मिले नहीं, दो को सहयोगी बताकर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • देहरादून

वाह कप्‍तान सा‍हब, कमाल कर दिया: चैन स्‍नेचर तो मिले नहीं, दो को सहयोगी बताकर पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/05/2022
rns featured image new

देहरादून। सिटी और देहात में हुई छह चेन स्नेचिंग में बावरिया गैंग का सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गैंग को पनाह दी थी। एक आरोपी सोनू गैंग के सदस्यों को लेकर हरिद्वार ऑटो से आया था।
एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने बताया कि सोनू यादव पुत्र नन्दलाल निवासी सोनियाविहार चांद पट्टी थाना सोनिया विहार दिल्ली और गुलशन पुत्र सुभाष निवासी विरालियन थाना झिंझाना यूपी हाल निवासी घोडे वाली गली छतरपुर थाना मैहरोली दिल्ली केा गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दून में चेन स्नेचिंग की घटनाएं करने वाले आरोपी जुगनू पुत्र बाबूराम निवासी चोरखाला सहसपुर देहरादून मूल निवासी अहमदगढ थाना तथा झिंझाना शामली उत्तर प्रदेश, सोनू पुत्र बुद्धराम निवासी अहमदगढ़ शामली उत्तर प्रदेश, कान्हा उर्फ कन्हैया और बिल्लू निवासीगण झिंझाना को नामजद कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया है। मालूम हो कि आरोपियों ने 28 अप्रैल को डोईवाला, रायपुर, कैंट, पटेलनगर, प्रेमनगर और सेलाकुई में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था।

वाह कप्‍तान सा‍हब, कमाल कर दिया
पिछले दिनों शहर में ताबड़तोड़ चेन लूट की घटनाएं हुई और इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए राज्‍य के पुलिस प्रमुख ने एसएसपी देहरादून को जमकर लताड़ लगाई और मामलों का खुलासा करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने एक बड़ा खुलासा कर दिया। पुलिस चैन लूट करने वालों को तो पकड़ नहीं सकी लेकिन चैन लूट करने वालों को सहयोग करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस बड़े काम को मीडिया के सामने बताने के लिए पुलिस के बड़े कप्‍तान व छोटे कप्‍तान ने राजधानी में बाकायदा प्रेस कान्‍फ्रेस की और मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि असली लुटेरों को पुलिस पकड़ ही लेगी पहले उनको पकड़ना जरूरी था जिन्‍होंने उनका सहयोग किया और पुलिस ने ऐसा ही किया। असली लुटेरों पर इनाम घोषित किया और सहयोगियों को गिरफ्तार किया। बहरहाल बड़ी कमाल की है दून पुलिस और बड़े कमाल के यहां के पुलिस कप्‍तान।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा स्नान को आए यूपी के यात्री के कपड़े और नगदी गायब
Next: यात्रियों को परेशान करने के आरोप में सिपाही निलंबित, डीजीपी ने लिया एक्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.