Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहस्रधारा रोड चौड़ीकरण के लिए जल्द कटेंगे पेड़
  • देहरादून

सहस्रधारा रोड चौड़ीकरण के लिए जल्द कटेंगे पेड़

RNS INDIA NEWS 06/05/2022
rns featured image new

देहरादून। रिंग रोड का चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सड़क चौड़ीकरण के लिए 2200 पेड़ों के कटान की तैयारी चल रही है। इसमें 400 पेड़ों का ट्रांसप्लांट किया जाना है। इसके साथ ही बिजली के पोल शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।
जोगीवाला से रिंग रोड-लाडपुर-सहस्त्रधारा क्रासिंग से कुल्हान तक 14 किमी सड़क चौड़ीकरण की मंजूरी एक साल पहले मिल गई थी। इसके लिए सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) से 77 करोड़ मिले थे। इस सड़क को फोरलेन बनाया जाना है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि चौड़ीकरण की जद में कुछ पेड़ आ रहे हैं। उनकी कटान की अनुमति लेने में कुछ समय लगा है, अब पेड़ कटान की अनुमति मिल गई है, अब कटान की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही बिजली के पोल और पानी की लाइनें शिफ्ट होनी है। बिजली के पोल शिफ्ट करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने ऊर्जा निगम को बजट दे दिया है। पानी की लाइनें शिफ्टिंग के लिए बजट देने की तैयारी है।

शहर में कम होगा वाहनों का दबाव
इस सड़क के फोरलेन बनने से शहर में वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। सड़क मसूरी के लिए बाईपास के रूप में उपयोग होती है। ऋषिकेश की तरफ आने वाले पर्यटक जोगीवाला से लाडपुर-आईटी पार्क होते हुए मसूरी जा सकते हैं। लेकिन अभी सड़क की बदहाल हालत के चलते मसूरी के पर्यटक यहां से आवाजाही करने से बचते हैं। यदि सड़क फोरलेन बन जाएगी तो मसूरी ट्रैफिक यहां डायवर्ट हो जाएगा, इससे शहर में भी जाम की समस्या कम हो जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलेगा।

जोगीवाला चौक पर हटाए बिजली के पोल
दून-हरिद्वार हाईवे पर बिजली के पोल झुककर सड़क पर आ गए थे। इससे सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। साथ ही सड़क पर लंबा जाम लग रहा था। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने ऊर्जा निगम को बिजली के पोल हटाने के निर्देश दिए। पोल हटने के बाद यहां सड़क भी चौड़ी हो गई है। इससे जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियुक्ति के लिए एलटी अभ्यर्थियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका
Next: राशिफल 07 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.