Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • पूर्णागिरि धाम में 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप
  • चम्पावत

पूर्णागिरि धाम में 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
rns featured image new

चम्पावत। तेज अंधड़ और मेला क्षेत्र में पेड़ गिरने से पूर्णागिरि धाम में 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पूरे पूर्णागिरि क्षेत्र में संचार व्यवस्था चरमरा गई। साथ ही श्रद्धालुओं को नेटवर्क और बिजली न होने से पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। बत्ती गुल होने से पानी की मोटरें भी नहीं चल सकीं। बीते शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तेज हवा और अंधड़ चली। इससे बूम क्षेत्र में एक पेड़ बिजली की मुख्य लाइन में गिर गया। इससे बिजली गुल हो गई। इससे ठुलीगाड़ से ऊपर मेला क्षेत्र में अंधेरा छा गया। शनिवार को सुबह तक बिजली सुचारु नहीं होने से माता के दर्शन को आए श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल सप्लाई की रही। वहीं बिजली न होने से 17 घंटे तक संचार व्यवस्था ठप रही। सूचनाओं के आदान प्रदान करने में सहयोग करने वाले पुलिस और मंदिर समिति के वॉकी-टॉकी भी ठप रहे। जिस कारण मेला क्षेत्र से टनकपुर शहर का संपर्क टूटा रहा। इधर, मेले में भीड़ का आंकलन करने के लिए लगाए गए सीसीटीवी भी शोपीस बने रहे। हालांकि श्रद्धालुओं की दिक्कत को पुजारियों ने जनरेटर चलाकर दूर की। पुजारी मोहन पांडेय, बीडी भट्ट, नेत्रबल्लभ तिवारी ने बताया कि बिजली न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को करीब 11 बजे पूर्णागिरि धाम में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फिर सामने आया रैगिंग का मामला
Next: चौमेल में गैस सिलेंडर अधिक दाम पर मिलने से भड़के ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.