Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोनिया फिर पहुंची नगर निगम, किया हंगामा
  • देहरादून

सोनिया फिर पहुंची नगर निगम, किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
rns featured image new

देहरादून। सहस्रधारा रोड, राजेश्वर नगर में गूंज संस्था की ओर से बनाए गए पार्क का प्रकरण खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद फिर नगर निगम पहुंचीं। जिसके बाद यहां जमकर हंगामा हो गया। पार्षद और कर्मचारियों ने सोनिया आनंद के विरोध में नारेबाजी की।
वहीं सोनिया आनंद के नगर निगम पहुंचने तक महापौर सुनील उनियाल गामा निकल चुके थे। वहीं नगर निगम में पुलिस फोर्स तैनात रही।
इससे पहले शुक्रवार को भारी हंगामे के बीच नगर निगम ने पार्क कब्जे में ले लिया। कब्जा लेने के दौरान निगम टीम से संस्था के सदस्यों ने धक्का-मुक्की भी की। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। वहीं, पार्षदों ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी से मिलकर सोनिया आनंद के विरुद्ध तहरीर दी।

गौरतलब है कि उक्‍त पार्क रविवार को उद्घाटन होने के बाद से ही विवादों में है। निगम का दावा है कि पार्क उनकी जमीन पर बना है, लेकिन गूंज संस्था से पार्क निर्माण को लेकर कोई करार नहीं हुआ है। निगम ने जमीन की एनओसी एमडीडीए को दी थी, जिसे एमडीडीए ने निगम को सूचित किए बिना गूंज संस्था को दे दिया।
भाजपा पार्षदों ने सोमवार को निगम की बोर्ड बैठक में इस मामले में जमकर हंगामा किया और हंगामे के मद्देनजर निगम ने एमडीडीए को जारी एनओसी निरस्त कर दी। इसके विरुद्ध गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद और उनके समर्थकों ने बुधवार को प्रेसवार्ता में महापौर पर गंभीर आरोप लगाए और उसके बाद निगम पहुंचकर महापौर कक्ष में जबरन घुसकर उनसे बदसलूकी की। घटना के बाद से निगम कर्मचारी व पार्षद आक्रोशित हैं और सोनिया पर मुकदमा दर्ज कराने व पार्क पर निगम का कब्जा लेने की मांग कर रहे थे। विरोध में गुरुवार को नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर भी रहे। बाद में महापौर ने कर्मचारियों से वार्ता कर शुक्रवार को जारी रहने वाली हड़ताल किसी तरह से स्थगित करा दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 8 नए केस
Next: शाबास पुलिस: चन्‍द घण्‍टों में किया लूट का खुलासा, पिस्‍तौल चोरी का मामला भी सुलझा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.