Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गर्मियों में पहाड़ों पर घूमने आ रहे हैं तो लुटने को रहें तैयार
  • उत्तराखंड

गर्मियों में पहाड़ों पर घूमने आ रहे हैं तो लुटने को रहें तैयार

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
default featured image

देहरादून। गर्मी का सीजन आते ही दूरदराज से पर्यटक घूमने के लिए पहाड़ों की ओर अपना रुख करते हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार द्वारा कोई तैयारी नहीं किये जाने से यहां के होटल स्वामी और अन्य प्रतिष्ठान अपने मनमाने ढंग से वसूली करने में मशगूल हैं। अभी तक ना तो उत्तराखंड सरकार के मंत्री सजग है और ना ही विभागीय अधिकारियों द्वारा इस और कोई ध्यान दिया गया है। जिसके चलते हम आपको पहले ही आगाह कर रहे हैं यदि आप गर्मियों में घूमने के लिए पहाड़ों की ओर अपना रुख कर रहे हैं तो अपनी जेबें मोटी करके लाए क्योंकि यहां पर वह ढीली होने वाली है।
गर्मियों के सीजन में उत्तराखंड की वादियों में घूमने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों से पर्यटक भारी मात्रा में यहां पहुंचते हैं। इन पर्यटकों से जहां सरकार को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होता है तो वहीं सरकार को भी इनकी ओर देखना लाजमी होता है। गर्मियों के सीजन में ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, पौड़ी, नैनीताल आदि के होटलों में पर्यटक रुकते हैं। लेकिन यहां पर मंत्री से लेकर विभागीय अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई पैमाने तय नहीं किए गए हैं जिसके चलते होटल स्वामी जहां होटल में कमरे का किराया 500 लिया करते हैं तो वहीं अब यही कमरे 3-3 हजार रुपये में दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं खाने के नाम पर भी पर्यटकों से मनमाने रेट वसूले जा रहे हैं। एक पर्यटक ने तो यहाँ तक बताया कि जो खाने की थाली 50 रुपए की मिलती है। वह अब 150 से 200 के बीच दी जा रही है। जहां प्रतिष्ठान स्वामी और होटल ढाबे वाले मनमाने ढंग से पर्यटकों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रहे हैं तो वहीं पर्यटकों में भी उत्तराखंड सरकार और उसके मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों के प्रति गहरा रोष उत्पन्न हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड संक्रमण को देखते हुए जनपद अल्मोड़ा में मास्क हुआ अनिवार्य, नहीं पहनने पर देना होगा 1000 रुपये तक जुर्माना
Next: ऐसे जरूर सुधरेगी पहाड़ के अस्‍पतालों की तबीयत

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.