Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अघोषित बिजली कटौती से टला बड़ा हादसा
  • देहरादून

अघोषित बिजली कटौती से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
default featured image

विकासनगर। हरबर्टपुर मार्ग पर बंशीपुर के पास बिजली का पोल ई रिक्शा पर गिर गया। पोल और बिजली के तार रिक्शे में बैठे सवारियों के ऊपर गिरने से चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान बिजली सुचारु नहीं थी। इससे शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के वक्त रिक्शा में चालक समेत तीन लोग सवार थे। शुक्रवार सुबह हरबर्टपुर की ओर से ई रिक्शा दो सवारियों को लेकर विकासनगर की ओर आ रहा था। बंशीपुर के समीप अचानक एक बाइक सवार ई रिक्शा के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में रिक्शा सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर लगते ही बिजली का पोल टूटकर ई रिक्शा के ऊपर ही गिर गया। रिक्शा के दोनों ओर बिजली की तारें टकरा गई। जिससे रिक्शा में सवार बच्ची, बुजुर्ग महिला समेत चालक डर से चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम अधिकारियों को दी। जब अधिकारियों ने बताया कि इस समय बिजली कटौती चल रही है तो रिक्शा में मौजूद तीनों लोगों की सांस में सांस आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें ई रिक्शा से बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में किसी को भी खरोंच तक नहीं लगी। इसके साथ ही लोगों ने सड़क किनारे जर्जर बिजली के पोलों को बदलने की मांग भी ऊर्जा निगम अधिकारियों से की। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के जर्जर पोलों को चिह्नीत किया जा रहा है। जल्द ही सभी पोल बदल दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉल्यूशन बोर्ड का कर्मचारी बताकर ठगी में दंपति गिरफ्तार
Next: चीन में कोरोना से हाहाकार, 27 शहरों में लगा लॉकडाउन- करोड़ों लोग घरों में कैद

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.