Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पॉल्यूशन बोर्ड का कर्मचारी बताकर ठगी में दंपति गिरफ्तार
  • देहरादून

पॉल्यूशन बोर्ड का कर्मचारी बताकर ठगी में दंपति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
default featured image

विकासनगर। पॉल्यूशन बोर्ड का कर्मचारी बताकर दंपति ने महिला चिकित्सक से धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने चिकित्सक के क्लीनिक का पोल्यूशन बोर्ड में पंजीकरण कराने के नाम पर धोखाधड़ी की। संदेह होने पर चिकित्सक के क्लीनिक से दंपति फरार हो गए। सेलाकुई पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
सेलाकुई थाने में महिला चिकित्सक डॉ. प्रिया सेमवाल निवासी पुराना पोस्ट आफिस सेलाकुई ने 28 अप्रैल को धोखाधड़ी के मामले में तहरीर दी। तहरीर में डा. प्रिया ने कहा कि उनका सेलाकुई में अपना क्लीनिक है। दस दिन पूर्व महिला चिकित्सक को अज्ञात नम्बर से फोन आया। फोनकर्ता ने क्लीनिक का पॉल्यूशन बोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। बताया कि 27 अप्रैल को एक महिला और एक व्यक्ति उनके क्लीनिक पहुंच गए। आरोपियों ने नाम शंभू और रिंकी बताया। आरोपियों ने अपने आपको पॉल्यूशन बोर्ड का कर्मचारी बताया। आरोपियों ने क्लीनिक का पॉल्यूशन बोर्ड का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए डिमांड ड्राफ्ट के लिए पंद्रह सौ रुपये और सत्तर हजार रुपये नगद मांगे। महिला चिकित्सक ने दोनों को पैंतीस सौ रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पूरे पैसे देने की बात कही जिस पर महिला चिकित्सक को आरोपियों पर शक हुआ। महिला चिकित्सक ने दोनों से पूछताछ की जिस पर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के फोन को सर्विंलांस पर लगाया। दोनों की लोकेशन झाझरा में मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम भेजी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शंभू पासवान पुत्र देवेंद्र पासवान निवासी एमइएस केटीआरपी सर्कुलर रोड बार्लीगंज मिलिट्री कैंप कोलकाता मूल निवासी गोरा थाना शिमरी जिला दरभंगा बिहार व रिंकी पत्नी शंभू निवासी दतमन थाना क्योटा जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के पास से चिकित्सक से लिए पैंतीस सौ रुपये की नगदी बरामद की गई। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Next: अघोषित बिजली कटौती से टला बड़ा हादसा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.