Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिकायत: भोजनमाताओं की जगह कोई और बना रहा स्कूलों में मिड-डे-मील, विभाग ने बैठाई जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिकायत: भोजनमाताओं की जगह कोई और बना रहा स्कूलों में मिड-डे-मील, विभाग ने बैठाई जांच

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
default featured image

देहरादून।  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में एक अजीब मामला सामने आया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मिड-डे मील बनाने के लिए भोजनमाताओं की नियुक्त की गई हैं लेकिन अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास शिकायतें आई हैं कि प्रदेश के कई स्कूलों में भोजमाताओं के स्थान पर अन्य लोग स्कूलों में उनके स्थान पर मिड-डे मील बना रहे हैं। वहीं, एक बैठक में स्वयं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इस सम्बंध में बताया कि कई स्थानों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि भोजनमाताओं के स्थान पर अन्य लोग स्कूल में भोजन बना रहे हैं.बता दें कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं के भोजन व्यवस्था के लिए छात्रों की संख्या के आधार पर सरकारी विद्यालयों में भोजमाताओं को तैनात किया गया है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने के लिए तैनात भोजनमाताओं के स्थान पर उनके पति या अन्य लोग जाकर भोजन बना रहे हैं।
बताया गया कि कई स्रोतों से यह जानकारी सामने आई है कि जब भोजनमाताएं अपने किसी काम या घर के किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त रहती हैं। तब उनके स्थान पर जाकर अन्य लोग छात्र-छात्राओं के लिए भोजन बना रहे हैं। इन शिकायतों के बाद अब शिक्षा विभाग हरकत में आया है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने निदेशक माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की जांच की जाए.वहीं, निदेशालय की ओर से सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि अपने अपने जिलों में उन विद्यालयों की जांच की जाए, जहां पर भोजनमाताओं के स्थान पर अन्य लोग मिड-डे मील बना रहे हैं। शिक्षा विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कई स्रोतों से जानकारी मिली है कि कई स्कूलों में भोजन माताओं की जगह अन्य लोग जाकर मिड-डे मील बना रहे हैं। जिसके लिए निर्देशित किया गया है कि भोजनमाताएं स्वयं विद्यालयों में मिड-डे मील बनाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन मामलों में एससी-एसटी आयोग को दखल देने का अधिकार नहीं: हाईकोर्ट
Next: उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, कल से 4 मई तक बारिश के आसार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.