Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • खेलो मास्टर्स नेशनल में उत्तराखंड के 85 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

खेलो मास्टर्स नेशनल में उत्तराखंड के 85 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

देहरादून।  नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 30 अप्रैल से 3 मई तक होने वाले खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में उत्तराखंड से विभिन्न आयु वर्ग के 85 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य की चालीस व पचास साल से अधिक आयु वर्ग के पुरूष फुटबाल खिलाड़ी व एथलेटिक्स की टीमें प्रतिभाग करेंगी। एथलेटिक्स में खिलाड़ी 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर दौड़, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प, डिस्कस, हार्डल, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, हेमर, रेस वॉक आदि में प्रतिभाग करेंगे। ये आयोजन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वधान में होंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन को किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय उम्र दराज खिलाड़ी, ओलम्पियन हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि फुटबाल का एक महीने का कैम्प दून में लगाया गया था। जिसमें प्रदेश से 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का उद्घाटन केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 30 अप्रैल को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम मे करेंगे। प्रतियोगिता के ब्रैंड अम्बेसडर इंटरनेशनल रेस्लर द ग्रेट खली हैं। विरेन्द्र सिंह रावत को नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में इंडिया का टेक्निकल डायरेक्टर और सेलेक्शन कमेटी का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में शामिल हो रहे खिलाड़ियों ने खेल मंत्री रेखा आर्य, कृषि मंत्री गणेश जोशी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली से मुलाकात भी की है।

ये होंगे खिलाड़ी:-
40 प्लस फुटबाल टीम-मनोज नेगी(कप्तान), प्रकाश रोनी, जोगेंद्र राम, संजय कुमार शर्मा(गोलकीपर), संजय दत्त ममगाई, संजय सिंह, विजय बिष्ट, राकेश मोहन ब्लोदी, प्रवीन नेगी, विरेन्द्र सिंह रावत, कमल सिंह रावत, सुबोध पाठक, हितेश मोहन, राम सिंह, विमल सिंह रावत, पंकज, दिवाकर, नलिश शर्मा, उत्तराखंड कोर्डिनेटर पंकज कनोजिया, उत्तराखंड स्पोर्ट्स मैनेजर-फिजियो संजीव कुमार अरोड़ा, असिस्टेंट मैनेजर विमल सिंह रावत, कोच कमल सिंह रावत, गोल कीपर कोच सुनील कुमार गुरुंग, असिस्टेंट कोच प्रदीप शर्मा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आक्रोश: नगर निगम में कर्मचारियों ने कामकाज किया ठप
Next: रेलवे पुलिस में नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.