Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आयुर्वेद विवि : दूसरे दिन भी गेट पर ताला, कक्षाएं और अस्पताल ठप
  • देहरादून

आयुर्वेद विवि : दूसरे दिन भी गेट पर ताला, कक्षाएं और अस्पताल ठप

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

देहरादून। आयुर्वेद विवि के हर्रावाला परिसर में इंटर्न डाक्टरों एवं छात्रों ने फीस ज्यादा लेने और स्टाइपेंड कम देने के मामले में दूसरे दिन भी मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है। मंगलवार को अस्पताल, प्रशासनिक भवन समेत कक्षाएं बंद करा दी गई है। किसी भी फैकल्टी एवं कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। कई अफसर, डाक्टर, कर्मचारी और सैकड़ों मरीज बाहर खड़े हैं। इंटर्न डाक्टर और छात्र नारेबाजी कर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पर तैनात है। सीओ सिटी अनिल शर्मा यहां पहुंचे थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी डीएम से वार्ता कराई जाएगी। लेकिन आंदोलनकारी आयुष सचिव को उनसे वार्ता के लिए आना चाहिए। अखिलेश सिंह, ऐश्वर्य श्रीवास्तव, संस्कृति भाटिया, शीतल, मेघा, अजीत, शिवम ओझा, दीपक यादव, राजीवा प्रजापति आदि नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पहले पूरी रात भी उन्होंने यहीं पर धरना दिया। अस्पताल में 200 से ज्यादा मरीज आते हैं, जिन्हें वापस लौटना पड़ रहा है।

ये है मामला
छात्रों ने कहा कि सरकार ने स्टाइपेंड 17000 रुपये कर दिया है, लेकिन यूनिवर्सिटी की ओर से 7500 ही दिए जा रहे हैं। वह पूरा काम अस्पतालों में एमबीबीएस इंटर्न की तरह करते हैं। लेकिन उनसे यह दोहराव क्यों किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छात्रों का फीस ज्यादा लेने पर आक्रोश है। शुक्रवार को एक कमेटी की बैठक भी हुई थी, लेकिन उनको कुछ नहीं बताया गया छात्रों का कहना है कि उनकी फीस 48000 कर दी गई थी, लेकिन दोबारा से उनसे 120000 जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंडी शुल्क समाप्त करने को मंत्री जोशी से मिले कारोबारी
Next: राशिफल 27 अप्रैल

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.