Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल में बिहार से तस्करी कर लाये गये विस्फोटक जब्त
  • राष्ट्रीय

बंगाल में बिहार से तस्करी कर लाये गये विस्फोटक जब्त

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्य के पूर्वी बर्धमान जिले में एक निजी यात्री बस में बिहार से लाये जा रहे लगभग चार किलोग्राम विस्फोटक जब्त किये हैं तथा एक तस्कर और उसके संभावित ग्राहक को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य पुलिस ने एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद विशेष कार्य बल (एसटीएप) की एक टीम के साथ मिलकर बीती शाम एक जाल बिछाया और कटवा में बस पर छापा मारा। टीम ने बस से विस्फोटकों को जब्त कर लिया और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान एजाबुल शेख के रूप में की गयी है।

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में पुलिस को विस्फोटकों के ग्राहक रबीबुल शेख को गिरफ्तार करने में मदद मिली। उसके विस्फोटक व्यवसाय में लिप्त होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा। पुलिस विस्फोटकों की तस्करी और इसके उपयोग के बारे में पूछताछ के लिए अदालत से उन्हें हिरासत में लेने का अनुरोध करेगी।

इस बीच, एक अन्य मामले में बांकुरा जिला पुलिस ने बीरभूम जिले से दो संदिग्ध माओवादियों- टीपू सुल्तान उर्फ मुस्तफा कमाल और अर्कदीप गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीरभूम के बोलपुर में दो ठिकानों पर छापे मार कर दोनों को गिरफ्तार किया और नक्सलियों के पोस्टर समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये। दोनों को बांकुरा जिले के खतरा में अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि विश्व भारती के पूर्व छात्र टीपू सुल्तान को पहले भी दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे पहली बार बेलपहाड़ी और 2018 में गोआलतोर में उसके संदिग्ध माओवादी कार्यक्रम के लिए जंगलमहल में गिरफ्तार किया गया था। अर्कदीप को भी 2018 में गोआलतोर से गिरफ्तार किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाह री सिविल लाइन कोतवाली पुलिस, आरोपियों पर मेहरबान और पीड़ितों पर अत्याचार
Next: ई-स्कूटर विस्फोट में आंध्र के व्यक्ति की हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.