Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • फिर डराने लगा कोरोना, पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल बैठक
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

फिर डराने लगा कोरोना, पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल बैठक

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के करीब 2,541 नये मामले सामने आए हैं। देश में 3,02,115 कोरोना टीके लगाए गए। देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,87,71,95,781 डोज दी जा चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 2,541 नये मामले सामने आए। इसी के साथ देश में दर्ज कुल मामलों की संख्या 4,30,60,086 हो गई। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा मामले आए। 11 हफ्तों तक लगातार केस घटने के बाद पिछले दो हफ्तों से मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना की चिंताजनक स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल को हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। पिछले 24 घंटों में 30 लोगों की मृत्यु के बाद कोरोना मृतकों का आंकड़ा पांच लाख 22 हजार 223 पर पहुंच गया। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों में 649 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इनकी कुल संख्या 16,522 हो गयी है। इसी दौरान 1,862 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढक़र 4,25,21,341 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.75 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत पर है। पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 270 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या 3,975 हो गयी है। इस दौरान 812 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 18,44,734 हो गयी। इस अवधि में कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा बढक़र 26,167 हो गया। हरियाणा में सक्रिय मामलों में 88 की वृद्धि हुई है। राज्य में इस समय 1,780 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 329 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,76,894 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 10,618 पर स्थिर रहा।
केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 54 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 2,712 हो गयी है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 203 बढक़र 64,67,877 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या में 24 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 68,843 पर पहुंच गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी के पेट पर महिला पुलिसकर्मी ने रखा पैर, तबियत हुई ख़राब
Next: अधिकारियों एवं कार्मिकों से समय पर कार्यालय आने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.