Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 24 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा केसीसी बनाने को अभियान
  • पौड़ी

24 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा केसीसी बनाने को अभियान

RNS INDIA NEWS 23/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। किसानों के लिए केसीसी बनाने के लिए अभियान ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत तक चलेगा। संबंधित अफसर कैंप और बैठक कर केसीसी बनाने की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। जिले में यह अभियान 24 अप्रैल से 1 मई तक चलाया जाएगा। शुक्रवार को पौड़ी डीएम ने तैयारियों को लेकर बैठक ली और अफसरों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भारत सरकार के निर्देशों के तहत के तहत पीएम किसान सम्मान निधि हेतु ‘‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी बैठक आयोजित हुई। डीएम ने कहा कि एक मई तक चलने वाले इस अभियान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाने है। इसके लिए ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। संबंधित अफसर कैम्प और बैठक के माध्यम से किसानों के केसीसी कार्ड बनाएं और किसानों को इसका लाभ दे। डीएम ने कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों को 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित होने के भी निर्देश दिए। बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि लेने वाले किसानों का अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनाएं जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजना का अधिक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, वेबसाइड सहित अन्य का उपयोग कर अपलोड करें, जिससे किसानों को योजना की जानकारी मिल सकेगी। बैंक अधिकारियों से कहा गया कि जिन किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है, उनका डाटा फोन नबंर सहित उपलब्ध कराया जाए। किसानों को मैसेज के माध्यम से भी किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी जाएगी। डीपीआरओ को अभियान के शुभारंभ से लेकर समाप्ति तक ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे क्रेडिट कार्डो की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। बैंक अपनी शाखावार क्रेडिट कार्डों की रिपोर्ट देंगे। ऐसे किसान जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है लेकिन केसीसी नहीं बना है उन्हें चिन्हित कर लाभाविंत किया जाएगा। डीएम ने अपील करते हुए कहा कि किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी अभियान में प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनायें। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, डीडीएम नाबार्ड भूपेंद्र सिंह, डीएचओ डीके तिवारी, सहायक लीड बैंक अधिकारी भूपेश नौटियाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आरएस नित्वाल, क्षेत्रीय प्रबंधक यूजीबी अनिल डोभाल, एसबीआई बैंक अधिकारी ताजवर सिंह रावत, कैंनरा बैंक से आकांक्षा आदि अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 अप्रैल
Next: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने को चलेगा अभियान, 1 मई अंतिम तिथि

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.