Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • संक्रमित के संपर्क में आए हर शख्स की सैंपलिंग होगी : डीएम
  • बागेश्वर

संक्रमित के संपर्क में आए हर शख्स की सैंपलिंग होगी : डीएम

RNS INDIA NEWS 12/09/2020
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन ने सैंपलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों की शतप्रतिशत सैंपलिंग कराई जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और संबंधित अधिकारियों को इस मामले में जरूरी दिशा निर्देश दिए। सभी उपजिलाधिकारियों से सैंपलिंग के लिए नजदीकी स्कूल और सरकारी भवन में व्यवस्था कराने को कहा। जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की डीएम ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों से बीमारी लगातार फैलती जा रही है। इसे रोकने के लिए मरीज के संपर्क में आए लोगों की शत प्रतिशत ट्रेसिंग और जांच बेहद जरूरी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने घर-घर जाकर सैंपलिंग करने के लिए पर्याप्त स्टाफ व लैब टेक्नीशियन की कमी का हवाला दिया। इस पर डीएम ने संक्रमितों के क्षेत्र को चिह्नित करने और वहां टीम भेजकर सभी की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर नजदीकी स्कूल या सरकारी भवन व ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूल या पंचायत भवन में सैंपलिंग की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बीआरटी और सीआरटी टीम को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने को कहा। किसी में भी लक्षण पाए जाने पर तत्काल सूचना कंट्रोल रूम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को सरकार की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने और सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सेनेटाइजेशन पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियम तोडऩे वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने को भी कहा। बैठक में होम आइसालेशन के लिए डिप्टी सीएमओ वीके सक्सेना को नोडल अधिकारी नामित किया गया। डीएम ने उन्हें होम आइसोलेशन करने से पूर्व बीआरटी से सीआरटी के माध्यम से मरीज के घर का निरीक्षण कराने को कहा। होम आइसालेशन के लिए गंभीरता व सतर्कता से कार्य करने के भी निर्देश दिए। ताकि कोरोना संक्रमण किसी अन्य में न फैले। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, जयवर्द्धन शर्मा, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। नगर क्षेत्र में सबकी होगी सैंपलिंगबागेश्वर। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए नगर क्षेत्र में सभी लोगों की सैपलिंग की जाएगी। डीएम ने नगर में वार्डवार सैंपलिंग के लिए व्यापार मंडल और सभासदों के साथ बैठक कर उनका सहयोग लेने को कहा। ताकि सभी लोगों की सैंपलिंग की जा सके। उन्होंने सैंपल लिए जा रहे लोगों की सूची कंट्रोल रूम, एसडीएम व पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता के खिलाफ मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: बंदरों ने किया बोलेरो चालक को काटकर जख्मी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.