Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क बने 6 महीने भी नहीं हुए, उखड़ने लगा डामर
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सड़क बने 6 महीने भी नहीं हुए, उखड़ने लगा डामर

RNS INDIA NEWS 21/04/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते सड़कों की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। हालात यह हैं कि सड़कों में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी बदहाल हैं। कहीं तीन महीने में ही डामर उखड़ रहा है, तो कहीं सड़कें बनाई ही नहीं जा रही। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। वहीं बदहाल सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। लेकिन सरकारी तंत्र लापरवाह बना है। वहीं द्वाराहाट से 18 किलोमीटर दूरी पर नोबारा से नैथना देवी मंदिर को जोड़ने वाला मार्ग नवंबर 2021 में बनकर तैयार हुआ था जिसे अभी लगभग 4-5 महीने बने हुए हैं लेकिन इस मार्ग का डामर उखड़ गया है। जिससे सड़कों की गुणवत्ता पर अभी से सवाल उठने लगे हैं। रोड से परेशान लोगों ने लोनिवि के अफसरों से शिकायत भी की है। डामरीकरण उखड़ने के अलावा लोगों ने डामर बिछाने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। सड़क के दोनों किनारों पर हाटमिक्स अभी से बिखरने लगा है। स्थिति यह है कि राहगीरों के पैरों की ठोकर से हाटमिक्स उखड़ रहा था। स्थानीय दुकानदारों तथा स्थानीय जनता ने बताया कि कई जगह मिट्टी के ऊपर ही हाटमिक्स कर दिया गया है। इसकी शिकायत लोनिवि अफसरों से की लेकिन कार्यवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण डामरीकरण के बावजूद सड़क पर चल रहे वाहनों में झटके लग रहे हैं।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम आवास में घर बनने पर दी पांच हजार की धनराशि
Next: होटलों की फर्जी वेबसाइट से हो रही ठगी से बचें

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.