Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पानी आपूर्ति होने वाले स्रोत से पाइप चोरी
  • रुद्रप्रयाग

पानी आपूर्ति होने वाले स्रोत से पाइप चोरी

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। एक ओर गर्मी बढ़ने के साथ-साथ पानी का संकट गहराने लगा है तो अब स्रोत से ही पाइप चोरी होने के नए मामले सामने आ रहे हैं। रतूड़ा गांव के लिए पानी की आपूर्ति होने वाले स्रोत से पांच पाइप चोरी हो गए हैं जबकि पुलिस लाइन रतूड़ा की लाइन से भी दो पाइप चोरी हुए है। जब दोनों जगह पानी का संकट गहराया तो जल संस्थान की टीम ने स्रोत के निरीक्षण के बाद घटना का खुलाशा किया। बीते दो दिन पूर्व रतूड़ा कुंडासैंण और पुलिस लाइन रतूड़ा में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने पानी का संकट देखते ही जल संस्थान को शिकायत की। जल संस्थान के जेई देवेश कुमार ने कर्मचारियों के साथ स्रोत का निरीक्षण किया तो पाया कि यहां से पांच पाइप चोरी हुए हैं जबकि रतूड़ा पुलिस लाइन से भी दो पाइप चोरी हुए हैं। जेई ने इस मामले की जानकारी विभाग के ईई संजय सिंह को दी जिसके बाद कोतवाली रुद्रप्रयाग में जेई द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। भाजपा नेत्री सरला खंडूरी ने कहा कि इस तरह की घटना शर्मनाक है। जो लोग इस तरह का अनैतिक कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर, जल संस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस लाइन के लिए दो प्लास्टिक के पाइप लगाकर सप्लाई चालू कर दी है जबकि रतूड़ा कुंडासैंण में पानी की आपूर्ति के लिए प्लास्टिक के पाइप लगाए जा रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंत्योदय आदर्श वाक्य और सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा ने पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान
Next: केदारनाथ धाम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के प्रस्ताव का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.