Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • झारखंड, कोलकाता, शिमला और लखनऊ एक साथ घूमना है तो उत्‍तराखण्‍ड चले आइए
  • देहरादून

झारखंड, कोलकाता, शिमला और लखनऊ एक साथ घूमना है तो उत्‍तराखण्‍ड चले आइए

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
default featured image

देहरादून। यदि हम आपको बतायें कि झारखंड और कोलकाता, शिमला और नवाबों का शहर लखनऊ उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में मौजूद है तो आप चैाकिए मत, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि देश के बड़े-बड़े महानगर और राज्य के नामों पर अपने ऊधमसिंह नगर जिले में छोटे-छोटे गांव बसे हुए हैं। यहां झारखंड भी है और कलकत्ता भी। पहाड़ों की रानी शिमला भी है तो नवाबों का शहर लखनऊ भी मौजूद है। ऊधमसिंह नगर जिले में एक से एक रोचक नामों के गांव बसे हुए हैं।

सितारगंज ब्लॉक में हरियाणा की मेट्रो सिटी गुरुग्राम के नाम पर गांव मौजूद है। यहां इटावा जिले से मिलता-जुलता इटव्वा गांव भी है। वहीं रुद्रपुर ब्लॉक में पहाड़ों की रानी शिमला के नाम पर शिमला पिस्तौर गांव है। गदरपुर ब्लॉक में लखनऊ, कलकत्ता और रायपुर गांव बसा हुआ है।
बाजपुर ब्लॉक में झारखंड के नाम पर झारखंडी गांव है तो गजरौला भी मौजूद है। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और भरत के नाम पर भी गांव जिले में रामायण कालखंड के पात्रों के नाम पर भी कई गांव मौजूद हैं। गदरपुर में श्रीरामपुर गांव बसा हुआ है तो बाजपुर ब्लॉक में लखनपुर गांव मौजूद है। काशीपुर ब्लॉक में सीतारामपुर गांव है। वहीं जसपुर ब्लॉक में भरतपुर भी है। जसपुर में ही कृपाचार्यपुर गांव भी है। इन गांवों के नाम सुनने में थोड़े रोचक भी हैं और ऐतिहासिक तथ्यों को समेटे हैं। यही यहां एक और बात है जो कि काफी रोचक है इस जिले का नाम उधमसिंह नगर जरूर है लेकिन पूरे जिले में इस नाम का न तो कोई शहर है और न कोई कस्बा। साल 1995 में अविभाजित यूपी सरकार में रहते तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने इस जिले का गठन किया था। मायावती ने शहीद ऊधम सिंह कांबोज के नाम पर जिले का नाम ऊधमसिंह नगर रखा था। रोचक तथ्य यह है कि पूरे जिले में ऊधमसिंह नगर नाम का कोई शहर या कस्बा नहीं है। अमूमन देशभर में जितने भी जिले हैं उस नाम के जिले में शहर भी मौजूद हैं। ज्यादातर में जिला मुख्यालय बना है लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है। तो यदि कभी कोई आपको कहे कि उत्‍तराखण्‍ड के लखनऊ हो के आया तो आप बिल्‍कुल भी चौंकिए मत।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देह व्यापार करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े, ब्लैकमेल कर ऐंठते थे पैसा
Next: नहीं होगा फिलहाल भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, हार की होगी पहले समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.