Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

रुड़की।  लक्सर के गांव में दसवीं की छात्रा के फोन पर अश्लील मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गत दिवस छात्रा ने खुद कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस अब पॉक्सो कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज कराने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ रही है। कॉलेज के शिक्षकों ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप पर कक्षावार छात्राओं के ग्रुप बना रखे हैं। आरोप है कि किशोरी के साथ पढ़ने वाली गांव की ही एक छात्रा के भाई ने ग्रुप में से किशोरी का नंबर ने लिया और उसे अभद्र मैसेज भेजने लगा। किशोरी ने परिजनों को बताया, तो उन्होंने युवक व उसके परिवार के लोगों से शिकायत की, पर युवक नहीं माना। इससे बचने के लिए परिजनों ने दो तीन बार छात्रा का फोन नंबर भी बदलवाया, लेकिन युवक हर बार अपनी बहन के मोबाइल के ग्रुप से नंबर लेकर मैसेज भेजता रहा। गत दिवस युवक छात्रा के घर के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान छात्रा के भाई ने अभद्र मैसेज न भेजने को कहा, तो युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। इस पर छात्रा भाई संग कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी जानू उर्फ जतिन पुत्र मनपाल के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्रा को पॉक्सो कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 अप्रैल के स्वास्थ्य मेले में बनवाएं आयुष्मान कार्ड
Next: अल्मोड़ा के युवक की बैजनाथ झील में डूबने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.