Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 19 अप्रैल के स्वास्थ्य मेले में बनवाएं आयुष्मान कार्ड
  • हरिद्वार

19 अप्रैल के स्वास्थ्य मेले में बनवाएं आयुष्मान कार्ड

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

रुड़की।  आजादी के 75 साल पूरे होने पर सरकार पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार उन्नीस अप्रैल को लक्सर के सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। सीएचसी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आशीष शर्मा ने बताया कि मेले के दिन अस्पताल की जनरल ओपीडी पहले की तरह चलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य मेले में अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वह मरीजों का चेकअप करने के बाद उन्हें दवा देंगे। बताया कि यदि किसी बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर मेले में किसी कारण से मौजूद नहीं होंगे, तो सीएचसी के सीएचओ (कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर) वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा मरीज की विशेषज्ञ चिकित्सक से बात कराएंगे और फिर डॉक्टर की हिदायत के मुताबिक मरीज का इलाज भी शुरू करेंगे। इसमें मरीज अपनी आंखों की जांच कराने के साथ ही आयुष के चिकित्सक को दिखाकर आयुर्वेदिक दवाईयां भी ले सकते हैं। बताया कि मेले में मरीजों के अल्ट्रासाउंड व एक्स रे भी होंगे। इनके अलावा आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) और आरकेएसके (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत बच्चों और किशोर किशोरियों की काउंसिलिंग भी की जाएगी। बताया कि मेले में नवजात शिशुओं के प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय लोग आयुष्मान कार्ड के लिए मेले में आवेदन भी कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी धर्मेन्द्र प्रधान हुए भाजपा में शामिल
Next: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.