Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में दो दिनों से हो रही बर्फबारी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में दो दिनों से हो रही बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बीते दो दिनों से सांय होते ही बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां फिर से ठंड लौट गई है। कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण केदारनाथ में दोपहर के दौरान मौसम में गरमाहट आने लगी थी, किंतु दो दिनों की बर्फबारी ने मौसम फिर से ठंडा कर दिया है। शनिवार को भी दोपहर बाद केदारनाथ में बर्फबारी हुई। आगामी 6 मई से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो रही है, ऐसे में यहां बीकेटीसी के साथ ही कई विभागों के एडवांस दल केदारनाथ पहुंचे हैं जो यात्रा तैयारियों में जुटे हैं। शुक्रवार सांय और शनिवार दोपहर बाद केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। हालांकि अब मौसम ऐसा नहीं है कि बर्फ पूरी तरह जमीन पर रुक जाए, किंतु पहाड़ियों में नई बर्फ साफ दिखाई दे रही है। चारों ओर बर्फबारी का असर दिख रहा है। शनिवार को दोपहर बाद केदारनाथ धाम के साथ ही इससे लगी सभी पहाड़ियों में बर्फबारी शुरू हो गई जो सांय तक जारी रही। इस दौरान यात्रा व्यवस्थाओं में जुटे कर्मचारी मजदूरों को दिक्कतें उठानी पड़ी। बर्फबारी के चलते केदारनाथ में एक बार मौसम फिर से ठंडा हो गया है। सहायक अभियंता गिरीश देवली ने बताया कि दो दिनों से केदारनाथ में मौसम बदल रहा है। यहां दोपहर बाद बर्फबारी हो रही है। इधर, जिले के निचले इलाकों में दो दिनों से आंधी तूफान और हल्की बूंदा बांदी हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदेशों की अवेहलना करने पर सहायक अध्यापिका को किया निलंबित
Next: कर्नाटक : ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर भीड़ ने किया पथराव, इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी घायल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.