Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्‍तराखण्‍ड माने बाप का राज्‍य: छह माह से सोया है विभाग, एनपीआर कैमरों का पता ही नहीं
  • देहरादून

उत्‍तराखण्‍ड माने बाप का राज्‍य: छह माह से सोया है विभाग, एनपीआर कैमरों का पता ही नहीं

RNS INDIA NEWS 16/04/2022
rns featured image new

देहरादून। परिवहन विभाग ने हाईटेक फैसला तो लिया लेकिन छह माह में भी उसे लागू नहीं कर पाया। हालात यह हैं कि परिवहन के सभी चेकपोस्ट बंद हैं। प्रवर्तन सिपाही सड़कों पर हैं। एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) और आईपी इनबिल्ड कैमरों का पता नहीं है।

कितने वाहन टैक्स चोरी कर उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं, कितनों ने टैक्स जमा कराया है, इसका कोई खास पता लगाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। अभी तक परिवहन विभाग के सभी चेकपोस्ट पर विभाग के सिपाही वाहनों की जांच करते थे। वाहनों के टैक्स से लेकर सभी तरह के बिलों की भी जांच वही करते थे। नवंबर में परिवहन सचिव रंजीत सिन्हा ने एक आदेश जारी करते हुए चेकपोस्ट की जगह एएनपीआर कैमरे और आईपी इनबिल्ड कैमरे लगाने का आदेश किया था।

एक दिसंबर से सभी चेकपोस्ट बंद भी कर दिए थे। छह माह बीत गए। चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारी अब सड़क पर हैं। संसाधनों के अभाव में प्रवर्तन का काम भी नहीं कर पा रहे हैं। छह महीने बाद भी कैमरे लगाने पर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। कितने वाहन आ रहे हैं, कितनों ने टैक्स जमा कराया है, इसकी जांच भी पूरी नहीं हो पा रही है।

ये चेक पोस्ट थे संचालित
परिवहन विभाग की आरे से कुल्हाल, मंगलौर, आशारोड़ी, रुद्रपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, चिड़ियापुर, इकबालपुर, तिमली, पुलभट्टा, मझोला, सितारगंज, कौड़िया, नादेही, जसपुर, दोराहा, बनबसा, त्यूनी, मेघालघाट चेकपोस्ट को एक दिसंबर से बंद किया गया था। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि फिलहाल चेकपोस्ट के कर्मचारी ही प्रवर्तन का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के लिए अब एक ही कैमरा लगेगा, परिवहन विभाग इसका नोडल होगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी समिति के सामने हुई बातचीत के बाद अब इसका टेंडर तैयार किया जा रहा है जो कि प्रकाशन अनुमति के लिए शासन को भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, फिर पहाड़ों में बारिश के आसार
Next: इस साल लागू नहीं होगा राज्‍य में यूजीसी का आदेश: धन सिंह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.