Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गौरीकुंड में विधि-विधान से खुले मां गौरामाई के कपाट
  • रुद्रप्रयाग

गौरीकुंड में विधि-विधान से खुले मां गौरामाई के कपाट

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड में मां गौरामाई मंदिर के कपाट बैसाखी के पवित्र मौके पर खोल दिए गए। मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोचार और विधि-विधान के साथ सुबह 8.30 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। परम्परानुसार गौरी गांव से स्थानीय भक्तों एवं हक हकूकधारियों की मौजूदगी में मां गौरामाई की डोली को गौरीकुंड लाया गया। इस मौके पर मां के जयकारों से सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय बना रहा। यहां मंदिर में पूजा अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोचार के साथ मां गौरामाई मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए। पहले दिन स्थानीय भक्तों ने मां गौरा की पूजा अर्चना की। बताते चलें कि केदारनाथ धाम यात्रा से पहले परंपरागत रूप से बैसाखी पर्व में गौरामाता मंदिर गौरीकुंड के कपाट खोले जाते हैं। इस यात्रा सीजन में भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इससे पहले मां गौरामाई के कपाट खुलने की परम्परा है। इस मौके पर मठापति संपूर्णानंद गोस्वामी, पुजारी गौरीशंकर गोस्वामी, मंदिर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, ग्राम प्रधान सोनी गोस्वामी, पूर्व प्रधान अंशुमान कुर्वांचली, मायाराम गोस्वामी, विनय रौतेला एवं हकहकूकधारी आचार्य गण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकेटीसी की 22 सदस्यीय एडवांस टीम केदारनाथ रवाना
Next: डीएम को पत्र सौंपकर की शांता नदी में जमा मलबा हटाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.