Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 19 मई को द्वितीय केदार मदमहेश्वर और 6 मई को तृतीय केदार तुंगनाथ के खुलेंगे कपाट
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

19 मई को द्वितीय केदार मदमहेश्वर और 6 मई को तृतीय केदार तुंगनाथ के खुलेंगे कपाट

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बैसाखी के पावन पर्व पर द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई। भगवान मद्महेश्वर मन्दिर के कपाट 19 मई एवं भगवान तुंगनाथ मन्दिर के कपाट 6 मई को वैदिक मंत्रोचार के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर में इस मौके पर भक्तों ने भगवान मद्महेश्वर के पुष्परथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए। बैसाखी के मौके पर परम्परानुसार पंचाग गणना के आधार पर ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट खोलने की तिथि पुजारीगणों, आचार्यगणों, स्थानीय पंचगाई व गौंडार के हकहकूकधारियों, अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में घोषित की गई। मद्महेश्वर भगवान की डोली 15 मई को गर्भगृह से बाहर आएगी। इसी दिन स्थानीय लोगों द्वारा नए अनाज का भोग लगाया जाएगा। जबकि 16 मई को सभामण्डप में विश्राम के बाद 17 को ओंकारेश्वर मन्दिर से डोली रात्रि विश्राम के लिए राकेश्वरी मन्दिर रांसी पहुंचेगी। 18 मई को रांसी से गौंडार, 19 को गौंडार से मद्महेश्वर धाम पहुंचेगी। जहां कर्क लग्न में मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। वहीं दूसरी ओर भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि हकहकूकधारियों की मौजूदगी में घोषित की गई। तुंगनाथ भगवान की डोली 3 मई को गर्भगृह से बाहर आएगी जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा नए अनाज का भोग लगाया जाएगा। 4 मई को डोली भूतनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 5 को भूतनाथ मंदिर से चोपता, 6 को डोली चोपता से तुंगनाथ के लिए प्रस्थान जिसके बाद दोपहर बारह बजे कर्क लग्न में कपाट खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रभारी ईओ रमेश चंद्र तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, गंगाधर लिंग, शिवलिंग लिंग, राजकुमार नौटियाल, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रधान वीर सिंह पंवार, युद्धवीर पुष्पवान, विजयपाल नेगी, युद्धवीर पुष्पवान, अर्जुन रावत, पूर्व क्षेपंस शिवानन्द पंवार, शिशुपाल सिंह पंवार, चंद्रमोहन शैव, भंडारी मदन पंवार, देवानन्द गैरोला, कुंवर सिंह पंवार, महेशा सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

पुष्परथ के दर्शन कर भक्तों ने लिया आशीष
ओंकारेश्वर मंदिर में प्रातः आठ बजे गर्भगृह से भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को बाहर लाकर सभामण्डप में विराजमान किया गया। जिसके बाद पुजारी शिवशंकर लिंग द्वारा भगवान की आरती की गई। पूर्व परम्परानुसार दोपहर सवा दो ओंकारेश्वर मंदिर में मद्महेश्वर भगवान की भोगमूर्ति को पुष्परथ में विराजमान किया गया। जिसके बाद मन्दिर की पांच परिक्रमा की गई। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने जौ, फूल, अक्षत से भगवान के पुष्परथ का स्वागत किया व सुख एवं समृद्धि की कामना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुटबाजी करने वाले नेताओं को कांग्रेस निष्कासित करे
Next: बीकेटीसी की 22 सदस्यीय एडवांस टीम केदारनाथ रवाना

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.