Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी पीएम मोदी का जन्मदिवस
  • उत्तराखंड

भाजपा ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी पीएम मोदी का जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 11/09/2020
modi 1

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 70 वर्ष के हो जाएंगे। भाजपा ने पीएम के जन्मदिन को सेवा दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने आह्वान किया कि पीएम के 70वें जन्मदिन को 70 के अंक से जोडक़र कार्यक्रम बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि 14 सिंतबर से दो अक्तूबर तक वह बूथ स्तर तक सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित करें। वह वर्चुअल संवाद के माध्यम से प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, व समस्त कार्यकर्ताओं को सेवा दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के बारे जानकारी दे रहे थे। उन्होंने सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति के स्वरूप को बदला है। पीएम ने राजनीति से सामाजिक कार्यों को जोड़ा है। 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस को बूथ स्तर विचार दिवस व 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस को आत्मनिर्भर भारत सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए उन्होंने योजना बनाकर प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन को सप्ताह भर 70 के अंकों के साथ जोडक़र योजना बनानी चाहिए। प्रदेश से लेकर जिले, मंडल व बूथ स्तर तक 70 स्थानों या 70 व्यक्तियों को जोडक़र कोविड-19 के मानकों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने आगामी कार्यक्रमों व मोर्चा प्रकोष्ठों प्रकल्पों के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दायित्व चाहने वालों की संख्या अनेक है लेकिन पद एक ही होता है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को जो कार्य दिया जाए उसके प्रति ध्यान देना अपना कर्तव्य समझना चाहिए ।


ये कार्यक्रम होंगे –
प्रथम दिन दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, दूसरे दिन हॉस्पिटल में मरीजों व कोविड मरीजों को फल वितरण, तीसरे दिन भाजपा युवा मोर्चा का कोरोना मोर्चा के रूप में ब्लड व प्लाज्मा डोनेशन कैंप लगाकर कोरोना की लड़ाई में सहभाग, चौथे दिन पौधरोपण करने के साथ उनके संरक्षण व सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उसका प्रभारी नियुक्त करना, पांचवें दिन प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए प्रदेश भर में उदाहरण प्रस्तुत करना, छठे दिन स्वच्छता कार्यक्रम व सातवें दिन पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों का जनता में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार चोरी हुई सितारगंज से, मिली सीतापुर, 2 गिरफ्तार
Next: पूर्व सैनिकों ने किया उपनल को सभी के लिए खोलने का विरोध

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या
  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.