Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • इंटरनेट के बगैर शुरू हुई डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई
  • उत्तराखंड

इंटरनेट के बगैर शुरू हुई डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई

RNS INDIA NEWS 11/09/2020
default featured image

राज्य के अधिकांश डिग्री कॉलेजों में इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के बावजूद ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। नतीजतन, सुदूरवर्ती डिग्री कॉलेजों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमाम दावों के बावजूद कॉलेजों को ब्रॉडबैंड सेवा से जोडऩे का काम शुरू नहीं हो पाया है।
प्रदेश में 105 डिग्री कॉलेज हैं।
हालत यह है कि पूरे प्रदेश में मात्र 17 डिग्री कॉलेजों में बीएसएनल की ब्रॉडबैंड सेवा है। अन्य डिग्री कॉलेजों की इंटरनेट सेवा रामभरोसे है। कहीं प्राध्यापकों ने डोंगल तो कई प्राध्यापक खुद के मोबाइल से हॉटस्पाट के जरिये इंटरनेट से ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए मजबूर हैं। पिछले सत्र में पूरे प्रदेश में मात्र 53 फीसदी विद्यार्थी ही ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर पाए।
सुदूरवर्ती कॉलेजों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए 8 से 15 किलोमीटर दून जाना पड़ा। छात्रों को जहां भी मोबाइल के सिग्नल मिले, वहीं से ऑनलाइन पढ़ाई का डेटा मोबाइल पर अपलोड किया। शासन स्तर से तमाम दावे किए गए कि प्रदेश के सारे कॉलेजों को जल्द इंटरनेट सेवा से जोड़ दिया जाएगा। कॉलेजों को नेट एवं ब्रॉडबैंड सेवा से जोडऩे का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
शहरी क्षेत्र से जुड़े डिग्री कॉलेजों का हाल भी बुरा
नेट कनेक्टिविटी में शहरों से जुड़े कॉलेज भी बदहाल हैं। देहरादून से डोईवाला समेत तमाम डिग्री कॉलेजों के साथ कुमाऊं में हल्द्वानी से लगे हल्दूचौड़, कोटाबाग, रामनगर, पतलोट, दोषापानी, मालधनचौड़ समेत तमाम डिग्री कॉलेज ब्रॉडबैंड से नहीं जुड़ पाए हैं। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर और गढ़वाल के सुदूरवर्ती कॉलेजों में नेट कनेक्टिविटी के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
राज्य के सभी डिग्री कॉलेजों को 2 अक्तूबर तक इंटरनेट एवं ब्रॉडबैंड सेवा से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से आईटीडीए एवं रिलायंस को काम सौंपा गया है। नेट कनेक्टिविटी दुरुस्त होते ही पूरे प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था सही हो जाएगी।-डॉ.एनएस बनकोटी, उप निदेशक, उच्च शिक्षा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन
Next: फीस माफी को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पार्षद को पुलिस ने उठाया

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनातन धर्म का मूल स्वर संघर्ष नहीं बल्कि समन्वय है: रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल पहुंचकर क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.