Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नेता प्रतिपक्ष के चयन में देरी पर हरीश रावत ने कहा ये….
  • देहरादून

नेता प्रतिपक्ष के चयन में देरी पर हरीश रावत ने कहा ये….

RNS INDIA NEWS 09/04/2022
harish rawat

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चयन में देरी को पूर्व सीएम हरीश रावत गलत नहीं मानते। बकौल रावत, यह अच्छी बात है कि हाईकमान इस विषय पर ज्यादा समय ले रहा है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले कई बार अनूकूल नतीजे नहीं देते। इन दोनों पदों पर हाईकमान का फैसला कांग्रेस के लिए आगे पांच साल को भी प्रभावित करेगा।  हरदा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए वो खुद भी हाईकमान के फैसले का टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद 15 मार्च से खाली है। हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे चुके हैं। नई विधानसभा के साथ ही कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष का पद भी निष्प्रभावी हो चुका है।  पार्टी के दोनों शीर्ष पदों पर चयन में लगातार हो रही देरी से उत्तराखंड में कांग्रेस संगठनात्मक रूप से पटरी से उतरी हुई है। स्थिति यह है कि हाईकमान द्वारा तय महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत सात अप्रैल को राज्य मुख्यालय पर होने वाले विरोध प्रदर्शन करना भी कांग्रेस भूल गई। रावत ने कहा कि कई बार जल्दबाजी में दूरगामी फैसले नहीं हो पाते। इसलिए जरूरी है कि हर पहलू का अध्ययन किया जाए। राज्य के राजनीतिक माहौल के अनुसार भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए ही निर्णय होना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में लागू होगी नई शिक्षा नीति, ‘रोजगारपरक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा’
Next: उत्तरकाशी में 4.1 तीव्रता का आया भूकंप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.