Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज
  • देहरादून

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज

RNS INDIA NEWS 10/09/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक गुरुवार को एम्स से घर चले गए हैं। उन्हें चार दिन पूर्व कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण एम्स में भर्ती किया गया था। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है। उन्हें यहां से छुट्टी दे दी गई है। अब वह होम आइसोलेशन में रहेंगे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसे देखते हुए हरिद्वार के सीएमओ और डीएम की सलाह पर कौशिक कुछ दिन पूर्व अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में भर्ती हो गए। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उनकी आरटी-पीसीआर जांच भी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। सरकार के प्रवक्ता एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के स्टाफ में शामिल एक पीआरओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गत शनिवार को इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद से कैबिनेट मंत्री कौशिक सेल्फ आइसोलेशन में थे। वह हरिद्वार में एक निजी अस्पताल में भर्ती भी हो गए थे। कैबिनेट मंत्री कौशिक के अनुसार रविवार को उनका एंटीजन टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, इससे पहले हुए रैपिड टेस्ट में वह निगेटिव पाए गए थे। कौशिक के अनुसार रविवार को ही उन्होंने कोरोना जांच के मद्देनजर निजी लैब से आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया। पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी के पास खिलौने और लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग
Next: कांग्रेस का “रोजगार दो या गद्दी छोड़ो” अभियान 12 सितंबर को: धीरेंद्र प्रताप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.