Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी भवन होने के बाद भी किराए के घर में शिफ्ट हुआ चिकित्सा चयन बोर्ड
  • देहरादून

सरकारी भवन होने के बाद भी किराए के घर में शिफ्ट हुआ चिकित्सा चयन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 09/04/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में मितव्ययता का ढोल पीटने वाली सरकार हकीकत में कैसे काम करती है, इसका ताजा उदाहरण स्वास्थ्य विभाग से देखने को मिला है, जहां सरकारी भवन में चल रहे चिकित्सा चयन बोर्ड को बड़े किराए वाले निजी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। मजे की बात ये है कि बोर्ड के हटने के बाद स्वास्थ्य विभाग की सरकारी बिल्डिंग खाली धूल फांक रही है। ये उत्तराखंड सरकार और उसके सरकारी सिस्टम का ही खेल है कि आज प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज तले तबा हुआ है। साल 2015 में अस्तित्व में आया चिकित्सा चयन बोर्ड पिछले 6 सालों से स्वास्थ्य विभाग के सरकारी भवन से चल रहा था। लेकिन न जाने ऐसी क्या बात हुई कि अचानक इस बोर्ड को सरकारी भवन से खाली करवा कर एक निजी भवन में शिफ्ट कर दिया गया।

वैसे तो स्वास्थ्य विभाग के भवन में ही बोर्ड के कार्यालय के होने से वित्तीय और अधिकारियों की सहूलियत के लिहाज से फायदा मिल रहा था, लेकिन इन दोनों ही पहलुओं को भूलकर अधिकारियों ने इसे शास्त्री नगर स्थित एक निजी कोठी में शिफ्ट कर दिया। अब आरोप लग रहा है कि अपने किसी चहेते को फायदा दिलवाने के लिए ऐसा किया गया है। कहा जा रहा है कि किराए के रूप में सरकार को भारी रकम चुकानी पड़ रही है। यह स्थिति तब है जब स्वास्थ्य विभाग में खाली किया गया भवन अब भी धूल फांक रहा है। प्रदेश में ये स्थिति तब है जब सरकार कम खर्च को लेकर अधिकारियों को नसीहत देती रही है, लेकिन अधिकारी है कि अपने निजी फायदे के लिए सरकारी पैसे की बंदरबांट करने से बाज नहीं आ रहे है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब सरकारी भवन मौजूद है तो प्राइवेट भवनों में सरकारी दफ्तरों को शिफ्ट करने का औचित्य नहीं बनता। वहीं कांग्रेसी नेता गरिमा दसौनी ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का एक बड़ा जरिया बनता दिखाई दे रहा है, जहां सरकारी भवन होने के बावजूद लाखों रुपए किराया चुका कर उन्हें वहां से संचालित किया जा रहा है। यहां बता दें कि जिस बिल्डिंग यानी घर में स्वास्थ्य चयन बोर्ड का भवन चल रहा है, उसे स्वास्थ्य महानिदेशक के आवास के रूप में तैयार किया गया था। लेकिन स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा खुद कहती हैं वो जगह उनके रहने लायक नहीं है। जाहिर है कि वह यहां पर भविष्य में भी नहीं रहने जा रही हैं। ऐसे में फिर ये भवन क्यों खाली किया गया ये समझ से परे है। हालांकि स्वास्थ्य महानिदेशक इस पर एक नया तर्क देते हुए कहती हैं कि जल्दी केंद्रीय संस्थान को इसे किराए पर दिया जाएगा। बड़ी अजीब बात है कि उत्तराखंड के स्वास्थ्य से जुड़े एक बोर्ड को तो इस भवन से हटा दिया जाता है और फिर इसे किराए पर देने की बात कही जाती है। यानी सरकार किराए के लिए खुद मोटी रकम खर्च करने को तैयार है। लेकिन सरकारी बोर्ड को भवन देने के लिए तैयार नहीं। बहरहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर कहा कि सरकार मितव्ययिता और नियमों के अनुसार ही काम करेगी। यदि कोई विभाग सरकारी व्यवस्था को खराब करने की हिमाकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक कर्मचारी बनकर खाते से उड़ाई एक लाख से अधिक की धनराशि
Next: आपत्तिजनक नामों से इंस्टाग्राम पर महिला की बनाई फर्जी आईडी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.