Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शिवसेना नेता यशवंत जाधव के खिलाफ आईटी डिपार्टमेंट का एक्शन, 5 करोड़ के फ्लैट समेत 41 संपत्तियां जब्त
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

शिवसेना नेता यशवंत जाधव के खिलाफ आईटी डिपार्टमेंट का एक्शन, 5 करोड़ के फ्लैट समेत 41 संपत्तियां जब्त

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। आयकर विभाग ने शिवसेना नेता और बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव की करीब 41 संपत्तियां कुर्क की हैं। जो संपत्तियां जब्त की गई हैं, उनमें बांद्रा में 5 करोड़ रुपये का एक प्लॉट भी शामिल है। इसके अलावा भायखला में 31 फ्लैट और बांद्रा में 5 करोड़ के दो फ्लैट शामिल हैं। जाधव पर यह कार्रवाई टैक्स चोरी को लेकर की गई है। आयकर विभाग की यह पिछले एक साल में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

अधिकारियों को जाधव के बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष होने के दौरान सभी संपत्तियों के अधिग्रहण का संदेह है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियां यशवंत जाधव, उनके परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों के नाम पर पंजीकृत हैं। एक होटल का नाम शिवसेना विधायक और जाधव की पत्नी यामिनी जाधव की मां सुनंदा मोहिते के नाम पर रखा गया है।
विभाग ने शिवसेना नेता विलास मोहिते और विनीत जाधव के करीबी सहयोगियों को अपना बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था, लेकिन उनमें से कोई भी पेश नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि विलास मोहिते यशवंत जाधव की बीएमसी के काम की देखरेख करते थे, जबकि विनीत जाधव बिमल अग्रवाल की कंपनी न्यूजहॉक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे।
कुछ दिन पहले ही जांच के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों को एक डायरी मिली थी, जिसमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन की बात सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि इस डायरी में दो ऐसी ट्रांजेक्शंस मिली हैं, जिनसे संदेह पैदा होता है। अधिकारियों ने कहा कि 50 लाख रुपये की एक घड़ी और 2 करोड़ रुपये का एक अन्य गिफ्ट मातोश्री को दिया गया है। मातोश्री उद्धव ठाकरे का आवास है, जो मुंबई के बांद्रा में स्थित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानव तस्करी रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 17 महिलाओं को बचाया, सात आरोपी गिरफ्तार
Next: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सीआईएसएफ कांस्टेबल ने की मदद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.