Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • घटिया डामरीकरण करने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
  • चम्पावत

घटिया डामरीकरण करने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
default featured image

चम्पावत। रौंसाल-डुंगराबोरा के ग्रामीणों ने घटिया डामरीकण करने पर नाराजगी जताई। विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र डामरीकरण में सुधार नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रधान संजय भट्ट, किसान नेता मोहन पांडेय, त्रिलोक सिंह का कहना है कि सीमांत रौंसाल-डुंगराबोरा मोटर मार्ग में लंबे समय बाद डामरीकरण किया जा रहा है। लेकिन डामरीकरण करने में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि मिट्टी के ऊपर डामर डाला जा रहा है। घटिया गुणवत्ता के चलते डामर उखड़ने लगा है। उन्होंने लोनिवि पर ठेकेदार से मिलीभगत कर सरकारी धन को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने डामर के गुणवत्ता की जांच की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में गिरधर सिंह, सतीश भट्ट, दीवान भट्ट, सुरेश, प्रकाश, विनोद सिंह, बसंत भट्ट, देवीदत्त आदि शामिल रहे। इधर लोनिवि के ईई बीसी भंडारी का कहना है कि सड़क में गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण किया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार से मिलीभगत के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साथ ही अभियंताओं को मौके में भेज कर डामरीकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूट की वारदात की योजना के तीन दोषियों को पांच-पांच साल की सजा
Next: सात दिन बाद दर्ज की पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.