Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर में जल्द मिलेगी सिटी स्कैन सुविधा
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द मिलेगी सिटी स्कैन सुविधा

RNS INDIA NEWS 05/04/2022
rns featured image new

बागेश्वर। जिले के लोगों को जल्द सिटी स्कैन सुविधा का लाभ मिलेगा। विश्व बैंक के माध्मय से इसे स्थापित किया जाएगा। गत दिनों विश्व बैंक की टीम ने चयनित जमीन का मौका मुआयना कर लिया है। 15 अप्रैल तक निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके लगने से लोगों को हल्द्वानी समेत अन्य शहरों को नहीं जाना पड़ेगा। वर्ष 2021 में तत्कालीन विधायक वर्तमान मंत्री चंदन राम दास ने विधायक निधि से बागेश्वर में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्र प्रेषित किया था। विधायक की कवायद के बाद स्वास्थ्य निदेशालय ने जानकारी दी थी कि बागेश्वर में विश्वबैंक की मदद से सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। इतना ही नहीं विश्वबैंक ने सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी थी। विश्वबैंक की टीम ने सीटी स्कैन सेंटर स्थापित के लिए जिला अस्पताल परिसर में चयनित जमीन का निरीक्षण भी कर लिया। चुनाव आचार संहिता के कारण सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का मामला लटक गया था। आचार संहिता हटने के बाद सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की कवायद प्रारंभ हो गई है। मशीन स्थापित करने के लिए टेंडर लगाने की तैयारी की जा रही है। सीटी स्कैन की सुविधा न होने से गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है। सिर में चोट लगने से घायल हुए लोगों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। हल्द्वानी या बरेली ले जाना पड़ता है। हायर सेंटर पहुंचने में देरी होने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को अकाल मौत का ग्रास बनना पड़ता है। बागेश्वर में सीटी स्कैन की सुविधा मिलने पर केवल जिले के लोगों को बल्कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लोगों के साथ ही गढ़वाल के चमोली जिले के सीमावर्ती इलाके ग्वालदम, थराली के लोगों को लाभ मिलेगा।

जिला अस्प्ताल में सिटी स्कैन मशीन स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। चुनाव आचार संहिता के चलते कुछ देर जरूर हो गई है। जल्द लोगों को इसका लाभ मिलेगा।  – विनोद टम्टा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्कशॉप के विलय पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि परिवहन मंत्री से मिले
Next: गैस एजेंसी की सिक्योरिटी के नाम पर 2.80 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.