Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा की तरह कोविड में भी पानी और बिजली के बिलों में दी जाए छूट
  • देहरादून

आपदा की तरह कोविड में भी पानी और बिजली के बिलों में दी जाए छूट

RNS INDIA NEWS 07/04/2022
rns featured image new

देहरादून। बिजली और पानी के बिलों में छूट की मांग को लेकर चारधाम होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब दो सालों तक काम ही नहीं चला तो व्यवसायिक दरों पर भुगतान का कोई औचित्य नहीं है। पदाधिकारियों ने आपदा की तरह बिजली और पानी के बिलों में छूट देने की मांग की है।
मंगलवार को धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोविड -19 के कारण 2020-21 एवं 2021-22 की यात्रा पूर्ण रूप से बाधित रही थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि इससे पूर्व भी वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा के कारण तीन वर्षों तक होटल व्यवसाय का कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित रहा था। जिस कारण तत्कालीन सरकार ने 2013 से मार्च 2017 तक के बिलों में छूट प्रदान की गई थी। एसोसिएशन ने पूर्व सरकार की तरह छूट देने की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उचित आश्वासन दिया। उधर पदाधिकारियों ने धामी के पुन: मुख्यमंत्री बनने पर भी उन्होंने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सयोजक भरत सिंह चौहान, पदाधिकारी सोबन सिंह राणा, शैलेंद्र सिंह मटूड़ा, प्रेम गोस्वामी, राजेश महेता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में अस्सी करोड़ रुपये में बने आइस स्केटिंग रिंक की बेकद्री
Next: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे बॉक्सर लखन, कमलेश, देवांश, शांतनु

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.