Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ममेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपित को उम्रकैद, एक लाख का अर्थदंड भी लगा
  • बागेश्वर

ममेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपित को उम्रकैद, एक लाख का अर्थदंड भी लगा

RNS INDIA NEWS 06/04/2022
default featured image

बागेश्वर। ममेरे भाई की हत्या और शिनाख्त मिटाने को शव जलाने के एक आरोपित को अपर सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा की अदालत ने उम्रकैद की कठोर सजा सुनाई है। उसे एक लाख रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नगरिया कला, इज्जतनगर निवासी दानिश पुत्र मेहंदी हसन गरुड़ तहसील के बैजनाथ में टाइल्स लगाने का काम करता था। उसने अपने रिश्ते के ममेरे भाई राशिद पुत्र नवी अहमद निवासी बहेड़ी, उप्र की हत्या कर दी थी। घटना 18 फरवरी 2021 की है। मृतक के पिता ने बैजनाथ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया। एसओ कैलाश बिष्ट ने मामले की जांच शुरू की। दानिश से पूछताछ की गई और उसने जो कहानी बताई, उससे पुलिस के रौंगटे खड़े हो गए। मृतक राशिद का शव अणां के जंगल से जला, सड़ा-गला और पत्थरों से दबा पुलिस ने एक मार्च 2021 को बरामद किया। आरोपित ने विरुद्ध मृतक की शिनाख्त मिटाने के लिए 20 फरवरी को पेट्रोल से उसे आग लगाई और पत्थरों से दबा दिया था। जिला सहायक अधिवक्ता पीबी उपाध्याय और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंचल सिंह पपोला ने मामले में 11 गवाह न्यायालय के समक्ष पेश किए। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बयानों, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट और पत्रावली में मौजूद साक्ष्य के आधार पर दानिश को दोषी करार दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को चटाई मुक्त किया जाएगा
Next: शवयात्रा में आए बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.