Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • अप्रैल 14 को बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, जर्सी की सफलता पर संदेह
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

अप्रैल 14 को बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, जर्सी की सफलता पर संदेह

RNS INDIA NEWS 05/04/2022
rns featured image new

हाल ही में प्रदर्शित हुई आरआरआर की सफलता ने आगामी 14 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली दक्षिण भारत की दो फिल्मों को लेकर दर्शकों में इस बात की जिज्ञासा पैदा कर दी है कि क्या ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होंगी या फिर इनका वही हश्र होगा जो प्रभास अभिनीत राधेश्याम का हुआ है। जिस तरह से दर्शक 14 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली निर्देशक प्रशांत नील फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का इंतजार कर रहे हैं, उसी तरह से वे कोविड-19 के माहौल में ब्लॉकबस्टर फिल्म मास्टर देने वाले थलापति विजय की बीस्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। यह दोनों फिल्म 14 अप्रैल को आमने-सामने होने जा रही हैं। केजीएफ-2 का प्रचार इन दिनों जोरों पर है। दर्शक भी बड़े परदे पर यश यानी रॉकी भाई को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि अभिनेता यश ने केजीएफ-2 के लिए अपनी फीस को दोगुना कर दिया है। निर्माताओं ने भी सहर्ष इसको कबूल करते हुए उनको दोगुना भुगतान दिया है। वे इस बात को लेकर निश्चिंत हैं कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने में सफल होगी।

मूल रूप से कन्नड़ भाषा बनी केजीएफ पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया। इस फिल्म की सफलता ने दर्शकों के बीच यश की इमेज को और भी बड़ा बना दिया था। रिपोट्र्स के मुताबिक यश ने पहले पार्ट के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये फीस लेने के साथ-साथ प्रॉफिट में भी शेयर लिया था। अब जो रिपोट्र्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यश ने दूसरे पार्ट के लिए अपने फीस डबल की है। बता दें यश को लगभग 30 करोड़ रुपये की मोटी रकम फीस के तौर पर मिली है। यही नहीं यश सिनेमाघरों से होने वाले प्रॉफिट में भी हिस्सा लेंगे।

यश के अलावा केजीएफ 2 में संजय दत्त, रवीना टंडन, प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के साथ ही थलापति विजय स्टारर बीस्ट और शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी रिलीज होगी। इस बार बड़े परदे पर महाक्लैश देखने को मिलेगा। हाल ही में केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है।

इन तीनों फिल्मों के कारोबार को लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। केजीएफ-2 और बीस्ट पैन इंडिया फिल्में हैं जिन्हें तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड के साथ-साथ हिन्दी में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की जर्सी हिन्दी भाषा में बनी मूल तमिल फिल्म जर्सी का रीमेक है। दर्शकों का कहना है कि यदि शाहिद कपूर को अपनी फिल्म को सफल बनाना है तो उन्हें इन दोनों फिल्मों के साथ परदे पर नहीं आना चाहिए। यह तो तय है कि यदि जर्सी 14 अप्रैल को आएगी तो निश्चित तौर पर बॉक्स ऑफिस पर नुकसान उठाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्या- बलवे के फरार तीन वांछित गिरफ्तार
Next: राशिफल 06 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.