Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डेली डिपोजिट स्कीम में 7.90 लाख ठगी का आरोप
  • देहरादून

डेली डिपोजिट स्कीम में 7.90 लाख ठगी का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
rns featured image new

देहरादून। डेली डिपोजिट स्कीम में अच्छे रिटर्न का झांसा देकर एक कंपनी संचालकों ने 7.90 लाख रुपये ठग लिए। ठगी को लेकर नकरौंदा के रेस्टोरेंट संचालक ने तहरीर दी। पुलिस ने कंपनी संचालक तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कई दिनों से दफ्तर बंद कर फरार हैं। आरोप है कि उन्होंने कई अन्य लोगों को भी इस तरह चूना लगाया।
धोखाधड़ी को लेकर क्वालिटी रेस्टोरेंट के संचालक जय प्रकाश कुमार ने रायपुर थाने में तहरीर दी। कहा कि नित्यांत निधि लिमिटेड कंपनी के संजय सिंह प्याल, शम्भू श्रेष्ठ, अरविंद कोपवाल ने रांझावाला में दफ्तर खोला। उनके बेटे राहुल कुमार ने कंपनी में 3600 रुपये प्रतिदिन जमा करने शुरू किए। आरोप है कि रकम जमा करने की स्कीम पूरी होने पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने वापस नहीं लौटाई। पीड़ित ने दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी दफ्तर बंद कर फरार हो गए। पीड़ित ने कई दिन चक्कर काटे। आरोपियों के नंबर बंद मिले तो पीड़ित ने रायपुर थाने में तहरीर दी। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने अन्य कितने लोगों से कितनी ठगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई की महिला ने सरकारी भूमि बेच व्यापारी को लगाया 2.50 करोड़ का चुना
Next: रिंग रोड क्षेत्र में जमीन घोटाले का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.