Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वाहनों पर जीपीएस लगाने का विरोध
  • पौड़ी

वाहनों पर जीपीएस लगाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 02/04/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ उत्तराखंड ने वाहनों पर जीपीएस लगाने के आदेश को लेकर विरोध जताया है। महासंघ ने इस आदेश को तत्काल निरस्त किए जाने और जीपीएस केवल ऑल इंडिया परमिट वाले वाहनों के लिए अनिवार्य किए जाने की मांग की है। कहा यह आदेश निरस्त न होने पर महासंघ आंदोलन के लिए विवश होगा।
परिवहन सचिव को दिए ज्ञापन में महासंघ के सचिव महावीर बहुगुणा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण समस्त परिवहन व्यवसाय बंदी के कगार पर पहुंच चुका है। अब व्यवसाय पटरी पर आने लगा है तो वाहन स्वामियों को बैंक की किश्तें भरने के लिए भी कर्जा लेना पड़ रहा है। कहा वाहन चालकों ने इस दौरान अपनी जान की परवाह किए बगैर प्रशासन के साथ काम किया। लेकिन बार-बार अनुरोध करने के बावजूद वाहनों का कोविड काल का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। चुनाव में वाहनों का भाड़ा बढ़ने एवं चालकों को भत्ता प्रदान की मांग भी की गई थी, इसे भी अनसुना कर दिया गया। तेल की कीमतें व वाहनों ने पार्ट्स के दाम बढ़ने से किराया बढ़ोतरी की मांग की गई थी, जिसे भी शासन स्तर पर लंबित रखा गया है। कहा परिवहन विभाग द्वारा लगातार उपेक्षा किए जाने से वाहन स्वामियों एवं चालकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जल्द ही उचित कार्यवाही न होने पर उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापार मंडल ने की फेरी वालों पर अंकुश लगाने की मांग
Next: ननदोई ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.