Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag ।। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का हर हाल में पहुंचाएं जनता को लाभ
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag ।। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का हर हाल में पहुंचाएं जनता को लाभ

01/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं को लेकर अफसरों की बैठक ली। उन्होंने अफसरों को निर्देश देते हुए कि योजनाओं के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों को शीर्ष प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराएं।

जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार की योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एनआरएलएम, एनयूएलएम, बीर चंद्र सिंह गढ़वाली आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए पाया कि विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार योजना के लिए उपलब्ध कराए गए आवेदन पत्रों में से बैंकों द्वारा अधिकतर आवेदन पत्रों को निरस्त किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए आवेदन पत्र 838 में से 282 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किए गए हैं।

132 आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं तथा 152 बैंक द्वारा संबंधित विभाग को वापिस किए गए हैं तथा 272 आवेदन पत्र लंबित हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 264 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किए गए हैं जिसमें 125 स्वीकृत किए गए हैं तथा 117 निरस्त किए गए हैं शेष 22 आवेदन पत्र लंबित हैं।

इसी तरह एनआरएलएम के तहत 474 आवेदनों में 306 स्वीकृत किए गए हैं 152 आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं तथा 16 आवेदन पत्र लंबित हैं जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित बैंकों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा प्रेषित किए गए। आवेदन पत्रों के निरस्त एवं लंबित होने की जानकारी मांगने पर बैंकों द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।

डीएम द्वारा गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों को हिदायत दी है कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वरोजगार परक योजनाओं के जो भी आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाते हैं उन पर अनावश्यक आपत्ति न लगाएं। शीर्ष प्राथमिकता से स्वीकृत करना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

डीएम ने बैंक प्रबंधकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदन पत्रों पर जो भी कार्यवाही की गई है एवं किन कारणों से आवेदन पत्रों पर आपत्ति एवं लंबित किए गए हैं इसके संबंध में पूर्ण जानकारी बैठक के माध्यम से बताएं। साथ ही वह अफसर या कर्मचारी बैठक में न आए। ऐसे बैंकों से सरकारी योजनाओं का लेन-देन नहीं किया जाएगा। बैंकों के खाते उन बैंकों से दूसरे बैंकों को हस्तातंरित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बैंकों का सीडी रेस्यू 20 प्रतिशत से कम है वह इसमें सुधार लाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में लीड बैंक अधिकारी धन सिंह डुंगरियाल ने ऋण को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में सीडीओ नरेश कुमार, लीड बैंक अधिकारी धन सिंह डुंगरियाल, जिला परियोजना सहायक निदेशक रमेश चंद्र, महाप्रबंधक उद्योग एचसी हटवाल, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा सहित संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिध मौजूद थे।

RNS/DHNN

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Tehri ।। छात्रों के लिये करियर काउंसलिंग का आयोजन किया
Next: Rudraprayag ।। सड़क किनारे अनावश्यक खड़े वाहनों पर की जाए कार्रवाई

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.