Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि देगा छात्रों को एक और अवसर
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि देगा छात्रों को एक और अवसर

RNS INDIA NEWS 09/09/2020
rns featured image new

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की यूजी एवं पीजी कक्षाओं के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 सितंबर से प्रस्तावित हैं। इसको लेकर विवि स्तर से तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। किसी कारणवश इन परीक्षाओं में शामिल न हो पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विवि ने कोविड-19 की स्थिति सामान्य होने पर विशेष अवसर देने का निर्णय लिया है। विवि के इस निर्णय से कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्रों सहित अन्य राज्यों से जो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे उनको विशेष लाभ मिलेगा। विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए यूजीसी के संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत विवि ने यह निर्णय लिया है कि जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाएंगे, ऐसे छूटे हुए छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं विवि द्वारा कोविड-19 की स्थिति सामान्य होने पर यथाशीघ्र पुन: आयोजित की जाएंगी। यह सुविधा केवल सत्र 2019-20 की अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष अवसर के रूप में प्रभावी रहेगी। बता दें कि विवि द्वारा कोरोना महामारी बढऩे के दौरान कराई जा रही परीक्षाओं को लेकर छात्र नेताओं में भी रोष है। छात्र नेताओं की ओर से विवि से बार-बार परीक्षाएं आयोजित न कराए जाने की मांग की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल 9 सितम्बर
Next: इग्नू में एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क प्रवेश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.