Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Chamoli ।। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में ‘परीक्षा पर चर्चा-2022’ का हुआ भव्य आयोजन
  • उत्तराखंड

Chamoli ।। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में ‘परीक्षा पर चर्चा-2022’ का हुआ भव्य आयोजन

01/04/2022
rns featured image new

गोपेश्वर : केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के 297 विद्यार्थियों, 105 से अधिक अभिभावकों, 75 अन्य लोगों , प्राचार्य श्री पराग व शिक्षक वृंद द्वारा नर्सिंग कॉलेज के सभागार में  ऑनलाइन मोड पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संबोधित ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी की गई।

मुख्य अतिथि नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती (डॉ.)  ममता कपरवाण व विद्यालय प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई और केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के प्राचार्य श्री पराग द्वारा स्नेह-भेंट प्रदान कर मुख्यातिथि का स्वागत सत्कार किया गया। प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकगण और विद्यार्थियों का भी तहेदिल से अभिनंदन किया । 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से संवाद कार्यक्रम ‘ परीक्षा पे चर्चा-२०२२’ के तहत ऑनलाइन, भारत व विदेशों के करोड़ों छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को कोविड-19 महामारी से उबरने के उपाय बताए व परीक्षा के महत्त्व पर “एग्जाम वारियर्स” पुस्तक पढ़ने की सलाह भी दी।

इस कार्यक्रम को आकाशवाणी, दूरदर्शन, (डी डी नेशनल, डी डी न्यूज़ ) जी न्यूज़,  न्यूज़ 10 टीवी , एबीपी न्यूज़ , ईटीवी, जनतंत्र टीवी इत्यादि चैनलों  और साथ ही दैनिक हिंदुस्तान , दैनिक पंजाब केसरी , दैनिक सहारा , दैनिक जागरण , दैनिक देवपथ, दैनिक बद्रीविशाल, दैनिक दि ग्राम टुडे, दैनिक संस्कार इत्यादि समाचार-पत्रों द्वारा कवर किया गया । 

तनाव मुक्त परीक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री जी ने योगा प्राणायाम करने  और समयसारणी बनाकर विद्यार्थियों को अध्ययन की सलाह दी, साथ ही उन्होने सामूहिक चर्चा का भी महत्त्वपूर्ण बताया। इस जीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी, आकर्षक शैली में विद्यार्थियों से पूछे गए सवालों का मुस्कुराते हुए जवाब भी दिया। ‘परीक्षा पे चर्चा’ अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है , जहाँ प्रत्येक बच्चे के अद्वितीय व्यक्तित्व का उत्सव मनाया जाता है, उन्हें प्रोत्साहित कर पूर्ण अभिव्यक्ति की सुविधा दी जाती है।

इसमें प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र व प्रधानमंत्री द्वारा लिखित ‘एग्जाम वारियर्स’ पुस्तक सहित एक विशेष परीक्षा पर चर्चा किट प्रदान की गई। आज विद्यार्थी परीक्षाओं के लेकर बहुत अधिक तनावग्रस्त रहता है, अतः शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम विशेष उल्लेखनीय है।

अंत में प्राचार्य श्री पराग ने विद्यार्थियों को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई सीखों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया । साथ ही उन्होंने सभी को उनके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया । नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती (डॉ.)  ममता कपरवाण का उन्होंने उनके स्नेही सहयोग हेतु विशेष धन्यवाद किया ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Rudrapur ।। रेलवे फाटक संख्या 18 को बंद होने से रोकने की मांग
Next: Rudrapur ।। 16वीं नेशनल सर्कल स्टाइल कबड्डी सीनियर चैंपियनशिप खेलने के लिए उत्तराखंड की कबड्डी टीम हुई चंडीगढ़

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.